Bharat Express DD Free Dish

कप्तानी गई.. अब टीम से भी होगी छुट्टी? रोहित शर्मा की जगह वनडे में इस खिलाड़ी को लाएगा BCCI

BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमिटी रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर करने का मन बना चुकी है. साल 2027 के वर्ल्ड कप को देखते हुए सेलेक्टर्स अब रोहित शर्मा की जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर तैयार करना चाहते हैं.

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal, BCCI

BCCI भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज के बीच क्रिकेट गलियारों से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज ओपनर Rohit Sharma के वनडे करियर पर अब खतरे के बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा और मुश्किल फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है. बताया जा रहा है कि इस सीरीज के बाद सेलेक्टर्स रोहित को मौका देने के मूड में नहीं हैं और इस बारे में खुद रोहित को भी पहले ही जानकारी दे दी गई है.

World Cup 2027 के लिए तैयार हो रहा है प्लान बी

सेलेक्टर्स का यह कदम अचानक लिया गया फैसला नहीं है बल्कि इसके पीछे साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की लंबी प्लानिंग है. मैनेजमेंट अब आगे की टीम तैयार करने में जुट गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल करने के लिए सेलेक्टर्स ने 24 साल के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर दांव खेलने का फैसला किया है. कमिटी चाहती है कि जायसवाल को अभी से बतौर ओपनर लगातार मौके दिए जाएं ताकि वह 2027 के महाकुंभ के लिए पूरी तरह पक्के होकर मैदान में उतर सकें.

कप्तानी जाने के बाद अब टीम से भी पत्ता साफ?

याद दिला दें कि साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था जिसने हर किसी को हैरान किया था. तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित का सफर अब ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है. अब देखना यह है कि क्या लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच हिटमैन रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला साबित होने वाला है?

ये भी पढ़ें- ‘लम्बी है गम की शाम मगर…’ विराट कोहली का बल्ला खामोश, क्या 2027 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ेगी टीम इंडिया की मुश्किलें?

यशस्वी जायसवाल का दमदार रिकॉर्ड

वहीं अगर रोहित की जगह आ रहे यशस्वी जायसवाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने सेलेक्टर्स के इस भरोसे को सही साबित किया है. जायसवाल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक खेले सिर्फ 6 वनडे मैचों में 71.25 की बेमिसाल औसत से 285 रन ठोक दिए हैं. इस छोटे से सफर में वह 2 शानदार शतक भी लगा चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में उन्होंने नाबाद 110 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि यशस्वी BCCI की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read