Bharat Express DD Free Dish

Cheteshwar Pujara ने संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया पहला वीडियो, देर रात लोगों से मांगी माफी, जानिए वजह

भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिनों पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की थी. जिसके बाद अगले ही दिन पुजारा ने अपने चाहने वालों के साथ कई सारी टेस्ट क्रिकेट की यादे शेयर की.

Cheteshwar Pujara, Viral Video, Cricket

Cheteshwar Pujara Retirement: भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने कुछ दिनों पहले ही 24 अगस्त, 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की थी. जिसके बाद अगले ही दिन पुजारा ने अपने चाहने वालों के साथ कई सारी टेस्ट क्रिकेट की यादे शेयर की.

वहीं अब बीती रात पुजारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडिया पुजारा के सन्यास ऐलान के बाद का सबसे पहला है. इसमें वे अपने फैंस और चाहने वालो से माफी मांगते दिख रहे हैं. तो आखिर ऐसा क्या हो गया कि इतने दिग्गज क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ रही है, चलिए आपको बताते है इसकी वजह.

पुजारा ने क्यों मांगी माफी?

दरअसल भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने चाहने वालों की तरफ से मिल रहे प्यार पर बात की और उनको शुक्रिया कहा है. पुजारा ने वीडियो में कहा- “पिछले कई दिनों से आप लोग मुझे जितान प्यार दे रहे हैं उसे देखकर मैं बेहद खुश हूं और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.. मैं कोशिश कर रहा हूं कि सबसे मैसेज का रिप्लाई कर सकूं और जवाब दे सकूं, लेकिन अगर कोई रह जाता है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं..”

पुजारा ने आगे कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत सम्मान की बात है और मैं टीम इंडिया के लिए जितना योगदान दे सकता था उतना मैंने दिया. आप लोग मुझे जितना प्यार और स्पोर्ट दे रहे हैं, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं. आप सभी का बेहद शुक्रिया..”

ये भी पढ़ें- दिग्गज स्पिनर्स आर. अश्विन ने IPL से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

क्रिकेटर्स ने किया पुजारा का धन्यवाद

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है और टीम को कई मौकों पर मजबूत किया है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 7000 से अधिक रन बनाए हैं. उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे कई बड़े खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं. पुजारा ने भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया. इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो जारी कर उन लोगों से माफी मांगी, जिनके संदेशों का वह व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे सके.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read