Bharat Express DD Free Dish

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही पैरेंटहुड का अनुभव किया, जिनमें विवियन रिचर्ड्स, जो रूट और डेविड वॉर्नर शामिल हैं. हार्दिक पंड्या और क्रिस गेल की निजी जिंदगी भी इस वजह से चर्चा में रही, हालांकि हर खिलाड़ी की परिस्थितियां अलग थीं.

Cricketers Before Marriage

Cricketers Before Marriage

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों की जिंदगी मैदान के अंदर जितनी रोमांचक होती है, मैदान के बाहर भी उतनी ही दिलचस्प रहती है. क्रिकेटर्स की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है. फैंस भी क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए दिलचस्पी रखते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको  दुनिया में ऐसे कई दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने पारंपरिक सोच से अलग अपनी निजी जिंदगी के फैसले लिए.  इनमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके बच्चे शादी की औपचारिकता से पहले पैदा हुए. हालांकि, हर क्रिकेटर की कहानी और परिस्थितियां अलग रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 चर्चित क्रिकेटरों के बारे में, जिनकी पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की कहानी रही सबसे चर्चित

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की निजी जिंदगी की कहानी क्रिकेट जगत के साथ-साथ भारत में भी काफी चर्चा में रही. 1980 के दशक में रिचर्ड्स और भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में थीं. उस समय रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे. साल 1989 में नीना गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा गुप्ता रखा गया. मसाबा आज एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं. विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ने शादी नहीं की, लेकिन रिचर्ड्स ने अपनी बेटी को हमेशा स्वीकार किया और उनके जीवन में पिता की भूमिका निभाई. विवियन रिचर्डस ने हमेशा पिता की भूमिका निभाई लेकिन मसाबा को पहचान नीना गुप्ता से ही मिली.

 हार्दिक पंड्या की खबर ने मचाई थी हलचल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की रिलेशनशिप ने 2020 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों ने जनवरी 2020 में अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी. इसके बाद उसी साल उन्होंने माता-पिता बनने की घोषणा की. इसके बाद 2023 में दोनों ने उदयपुर में दोबारा भव्य तरीके से शादी की रस्में निभाईं. हालांकि 2024 की जुलाई में दोनों ने सार्वजनिक पोस्ट शेयर फैंस के बीच तलाक की घोषणा की थी.

जो रूट ने बेटे के जन्म के बाद की शादी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट भी इस सूची में शामिल हैं. रूट लंबे समय तक अपनी पार्टनर कैरी कॉट्रेल के साथ रिलेशनशिप में रहे. साल 2017 में दोनों बेटे अल्फ्रेड के माता-पिता बने. उस समय तक रूट और कैरी की शादी नहीं हुई थी. बेटे के जन्म के करीब एक साल बाद, 2018 में दोनों ने शादी कर ली. रूट ने अपनी निजी जिंदगी को आमतौर पर मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है और क्रिकेट के मैदान पर अपनी उपलब्धियों के लिए ज्यादा चर्चा में रहे हैं.

डेविड वॉर्नर ने बेटी के जन्म के बाद रचाई शादी

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. दोनों की पहली बेटी इवी का जन्म 2014 में हुआ था. उस समय डेविड और कैंडिस की शादी नहीं हुई थी. बेटी के जन्म के करीब एक साल बाद, 2015 में दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद उनका परिवार बढ़ा और आज दोनों तीन बेटियों के माता-पिता हैं. मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर वॉर्नर अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: जापान की धरती पर छा गए हिमाचल के लाल… आर्मीमैन सावन बरवाल पर गदगद हुए पीएम मोदी

क्रिस गेल की बेटी के जन्म की खबर ने चौंकाया था

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल अपनी बेबाक और बिंदास लाइफस्टाइल के लिए मशहूर रहे हैं. साल 2016 में आईपीएल के दौरान वह अचानक अपनी टीम से दूर होकर जमैका चले गए थे. बाद में सामने आया कि उनकी पार्टनर नताशा बेरीज ने बेटी को जन्म दिया है. गेल और नताशा उस समय शादीशुदा नहीं थे. उनकी बेटी का नाम ब्लश रखा गया. गेल ने बेटी के जन्म को खुशी के साथ स्वीकार किया और सोशल मीडिया पर भी अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read