Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cristiano Ronaldo के इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले शख्स

रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स से ज्यादा हो चुकें है. जो पूरे विश्व में किसी के नहीं है.

Cristiano Ronaldo

500 मिलियन फॉलोअर्स करने दुनिया के पहले शख्स बने रोनाल्डो

दुनिया के सबसे बहतरीन फुटबॉलरों में सुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अब सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मैनचेस्टर यूनाइटेड का ये सुपरस्टार पिछले दो दशकों से इस खेल में पहले नंबर पर बना हुआ है. इसके अलावा उन्होने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है. जिसके आस-पास कोई नहीं है. रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स से ज्यादा हो चुकें है. जो पूरे विश्व में किसी के नहीं है.

खेल, सोशल मीडिया और बिजनेस की दुनिया में भी रोनाल्डो ने अपना अलग ही नाम कमाया हुआ है. जहां उनके आसपास कोई नजर नहीं आता. वो सोशल मीडिया पर 5 बार के बैलन डी’ और विजेता बनकर सबसे ज्यादा प्रभावशाली खिलोड़ियों में से एक है. इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स जोड़कर उन्होने ये बात साबित कर दी है.

रोनाल्डो ने क्या कहा था ?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने एक एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘वह रिकॉर्ड का पीछा नहीं करते, बल्कि रिकॉर्ड उनका पीछा करते हैं’. उनकी ये बात आज सही साबित होती हुई दिखाई दे रही है. रोनाल्डो ने ये बात कई युवाओं को मोटिवेट करती है. रोनाल्डो ने इस बार ये रिकॉर्ड मैदान के अंदर नहीं बल्कि बाहर बनाया है. इंस्टाग्राम पर 500 मिलियन फॉलोअर्स के रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया में आग सी लगा दी है. रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड की तारीफ हर कोई रहा है. रोनाल्डो ने हाल ही में लियोनेल मेसी की मदद से इंटरनेट पर आग लगा दी थी. लुई विटोन के एक विज्ञापन के लिए दोनों खिलाड़ियों ने एक फोटोे के साथ दुनिया को चौंका दिया.

रोनाल्डो के बाद लियोनेल मेसी

फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी ने भी अपना अलग मुकाम हासिल किया हुआ है. रोनाल्डो के बाद लियोनेल मेसी इस लिस्ट में दूसके नंबर पर आते है. मेसी के इंस्टाग्राम 375 मिलियन फॉलोअर्स है. जिसके बाद तीसरे स्थान पर काइली जेनर हैं. पिछले कई सालों से टॉप 25 में सेलेना गोमेज़ और ड्वेन द रॉक जॉनसन शामिल है.

रोनाल्डो खेल की दुनिया के अलावा सोशल मीडिया से बड़ा भी बड़ा बिजनस उठाते है. रोनाल्डो, फुटबॉल की दुनिया के सबसे सफल बिजनेसमैन में से एक हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया है जो उन्हें ढेरों पैसे कमाने में भी मदद करता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital