Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bengaluru में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट ने दो बच्चों को जहर देकर मारा, फिर पत्नी के साथ कर ली आत्महत्या

मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और उनके 2 वर्षीय बेटे प्रियांश के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला था.

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट और उनकी पत्नी द्वारा दो बच्चों को जहर देकर मारने के बाद खुदकुशी करने का मामला सामना सामने आया है. माता-पिता और दो बच्चों सहित चार लोगों को किराए के घर में मृत पाया गया. मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और उनके 2 वर्षीय बेटे प्रियांश के रूप में हुई है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में अनूप कुमार के काम के लिए बेंगलुरु में रह रहा था.

सोमवार की सुबह घरेलू नौकर को घर के दरवाजे का बार-बार बेल बजाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो नौकर ने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को सूचित किया. फ्लैट में प्रवेश करने पर पुलिस को दंपति और उनके बच्चों के शव मिले. मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि अनूप और राखी ने अपने बच्चों को जहर देकर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

परिवार में थी अच्छी आय

दंपति के परिवार में दो सेफ और एक केयरटेकर सहित तीन लोग काम करते थे. सोमवार को अनुप ने उन्हें जल्दी आने कहा था. दंपति खुश लग रहे थे और उन्होंने पांडिचेरी जाने का प्लान भी बनाया था. पुलिस ने घर के सहायक के हवाले से बताया कि रविवार को सामान की पैकिंग पूरी हो गई थी.

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण सहायकों को हर महीने 15,000 रुपये का वेतन मिल रहा था. हालांकि, सदाशिवनगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच कर रही है कि क्या परिवार कर्ज में डूबा हुआ था या आर्थिक तंगी से गुजर रहा था.

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बड़ी बेटी की स्वास्थ्य स्थिति के कारण दंपति भावनात्मक रूप से संघर्ष कर रहे थे पर उन्होंने कभी स्ट्रेस दिखाया नहीं. घर के सहायक के बयानों के अनुसार, अनुप्रिया एक विशेष जरूरतों वाली बच्ची थी जिसकी वजह से उनके माता-पिता कथित तौर पर तनाव में थे.

अभी तक घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: Lakshadweep में गोताखोरों को मिला कई सौ साल पुराने युद्धपोत का मलबा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital