Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026: धोनी नहीं, फिर भी जीत की उम्मीद! कौन है CSK का गेमचेंजर?

CSK vs PBKS मुकाबले से पहले बड़ा खुलासा! धोनी की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी पर दांव, जानें चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की रणनीति और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

CSK vs PBKS IPL 2026

CSK vs PBKS IPL 2026

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत हुए आज 7वां दिन है. इसी के साथ आज (3 अप्रैल) चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में CSK और पंजाब किंग्स (PBKS) का मुकाबला निर्धारित है. चेपॉक स्टेडियम में 19वें सीजन का यह पहला मैच खेला जाएगा. साथ ही, चेन्नई सुपर किंग्स अपनी पहली जीत की तलाश में एक बार फिर चेपॉक की ओर उम्मीदों से देख रही है.

बता दें कि अब भी चेन्नई के मास्टरमाइंड एमएस धोनी (MS Dhoni) मैच से बाहर हैं, जिसका असर ग्राउंड पर साफ दिख रहा है. हालांकि, चेन्नई को जीत दिलाने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने एक खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेला है. आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो चेन्नई के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है.

कौन है CSK का तुरुप का इक्का?

शुक्रवार को होने वाले मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने संजू सैमसन (Sanju Samson) पर भरोसा जताया है, जो पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. श्रीकांत का मानना है कि चेपॉक के मैदान पर इस बार सैमसन का बल्ला जमकर चलेगा. उनका कहना है कि अगर सैमसन फॉर्म में आ गए, तो पंजाब किंग्स के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा. आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन अब अपनी बेहतरीन लय में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.

रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऐसे में अगला मुकाबला उनके लिए काफी अहम होने वाला है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है और टीम अपनी इस लय को आगे भी बनाए रखना चाहेगी.


ये भी पढ़ें: आउट कोई और, पवेलियन गया कोई और! IPL 2026 में मलिंगा ने किया ऐसा रन आउट कि चकरा गया सबका सिर


दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी (CSK vs PBKS head-to-head)

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है. अब तक दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने 16-16 मैच जीते हैं. हालांकि हाल के मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि पिछले 5 मैचों में उसने 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि चेन्नई सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read