खेल

Umran Malik: रफ्तार के नए सौदागर बने उमरान, हिंदी-इंग्लिश चैनल के कारण फैंस में बढ़ी टेंशन

Umran Malik Fastest Ball: लंबे समय से टीम इंडिया को जिस रफ्तार की तलाश थी वो शायद अब भारत के पास है. आईपीएल स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी रफ्तार का जादू बिखेर रहे हैं. टीम इंडिया में डेब्यू के बाद बेशक उमरान के नाम ज्यादा विकेट नहीं हैं. लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार है, जो उन्हें बार-बार अन्य गेंदबोंजे से बेस्ट बना रही है. आपको बता दें टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक पर भरोसा दिखाना जारी रखा और ऐसा लग रहा है की वनडे वर्ल्ड कप में वो भारतीय टीम के लिए वरदान साबित होंगे. जिसकी शुरुआत इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन से की है.

रफ्तार के नए सौदागर बने उमरान

गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार का दमखम दिखाया. इस मैच के दौरान उन्होंने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गेंद फेंकी. उमरान ने इसके साथ हमवतन पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रीनाथ ने 1999 के विश्व कप में 154.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: रोहित शर्मा का एक फैसला और कई सवाल, जानें मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा?

हिंदी-इंग्लिश चैनल के कारण फैंस में बढ़ी टेंशन

ऐसे में हिंदी कमेंट्री चैनल को देखने वाले फैन्स को लगा कि उमरान ने 156 km/h की रफ्तार वाली बॉल डालकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है. मगर इंग्लिश कमेंट्री वाले चैनल पर उसी ओवर की चौथी बॉल की स्पीड को 145.7 km/h दिखाया. यानी अब यह कन्फ्यूजन पैदा हो गया है कि आखिर उस बॉल की असली स्पीड किया था? यदि यही कन्फ्यूजन रहा तो शायद ही उमरान के खाते में यह 156 km/h की रफ्तार को जोड़ा जाएगा. लेकिन फिर भी उमरान ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे कुछ भी कम नहीं हुआ क्योंकि जम्मू और कश्मीर की तेज सनसनी ने मंगलवार शाम बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आग लगा दी.

उमरान ने अपने 8 ओवर के स्पेल में तीन विकेट लिए. उन्होंने सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका, असलंका और डुनिथ वेललेज को आउट किया. गेंद के साथ एक प्रभावशाली प्रदर्शन में उमरान भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे क्योंकि भारतीय टीम ने श्रीलंका को 306 पर रोक दिया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago