Bharat Express DD Free Dish

‘संजू को सपोर्ट करो, वैभव का वक्त आएगा…’ वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

भारत और इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर बहस छिड़ गई है. पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भले ही फैंस वैभव को खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इस प्रेशर वाले समय में टी20 वर्ल्ड कप स्टार संजू सैमसन का समर्थन करना ही टीम इंडिया के लिए बेहतर होगा.

Dinesh Karthik, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket

Dinesh Kartik on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट गलियारों में इन दिनों सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू कब होगा? पहले आयरलैंड सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी जब वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, तो फैंस का सब्र जवाब देने लगा. सोशल मीडिया पर उन्हें टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज हो रही है. लेकिन इस पूरे मामले पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की राय थोड़ी अलग और बेहद दिलचस्प है.

दिनेश कार्तिक ने क्यों कहा- ‘संजू सैमसन पर भरोसा रखो’

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मचे इस शोर के बीच दिनेश कार्तिक का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू में कार्तिक ने साफ कहा कि वैभव को टीम में शामिल करने के लिए फैंस की बेताबी बिल्कुल जायज है लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता.

कार्तिक ने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा, “माना कि संजू पिछले तीन मैचों में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पाए हैं, जिससे वैभव को खिलाने की मांग बढ़ी है. लेकिन मैं मैनेजमेंट से यही कहूंगा कि वे संजू पर भरोसा बनाए रखें. संजू ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे. इस समय वे थोड़े दबाव में हैं और ऐसे मुश्किल वक्त में संजू जैसे मैच विनर खिलाड़ी को सपोर्ट करना सबसे ज्यादा जरूरी है.”

कार्तिक ने वैभव की तारीफ करते हुए आगे जोड़ा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें आगे खेलने का पूरा मौका मिलेगा. वे आने वाले समय में टीम इंडिया का नाम जरूर रोशन करेंगे, लेकिन फिलहाल संजू को बैक करना सही फैसला होगा.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में क्यों हो रही देरी? सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह

संजू को बाहर करने के लिए छोड़नी होगी बड़ी जगह

गणित सीधा है अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में एंट्री चाहिए, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बेंच पर बैठना होगा. संजू के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले संजू पिछले तीन मैचों से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिससे उनका प्रेशर और बढ़ गया है.

पहले मैच में बारिश का खलल

अगर भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टी-20 मुकाबले की बात करें तो भारी बारिश के चलते इस मैच को रद्द करना पड़ा. हालांकि मैच रद्द होने से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा दम दिखाया. संजू सैमसन (1 रन) और ईशान किशन (0 पर रन आउट) भले ही फ्लॉप रहे लेकिन अभिषेक शर्मा ने 59 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं. आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने भी महफिल लूटी और महज 21 गेंदों में 42 रन ठोककर टीम का स्कोर 189 रन तक पहुंचा दिया. अब हर किसी की नजरें शनिवार को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read