खेल

IPL 2023: जीत के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम पर क्यों उठ रहा है सवाल? फूटा फैंस का गुस्सा

Fans brutally slam Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग को रविवार, 16 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्ले से फिर से असफल होने के बाद फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. हालांकि उनके खराब परफॉर्मेंस का टीम को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और आरआर ने तीन विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लगातार फ्लॉप होने के बाद भी इस खिलाड़ी को इतने मौके क्यों दिए जा रहे हैं.

आपको बता दें रियान पराग साल 2019 से ही राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन ऐसा कोई सीजन नहीं रहा जिसमें इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया हो. मगर फिर भी इस फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को लगातार मौके दिए हैं. बता दें कि गुजरात के साथ हुए मुकाबले में भी रियान पराग महज 7 गेंद पर 5 रन बना पाए।.उनके इस खराब प्रदर्शन के कारण यूजर्स उन पर खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: सचिन की राह पर अर्जुन, भाई के IPL डेब्यू पर छाईं सारा, शेयर किया एक गजब संयोग

4 लगातार छक्के मारने का सपना, अब तक 40 रन भी नहीं बने

मौजूदा सीजन में रियान पराग को अभी तक 4 मैचों में मिला मौका लेकिन हर बार वो फ्लॉप रहे. इन चार मैचों में पराग के बल्ले से सिर्फ 39 रन निकले. ऐसे में फैंस उनके इस ट्टीट का भी मजाक उड़ा रही है क्योंकि जहां एक तरफ पराग बड़ी-बड़ी बात कह रहे हैं. वहीं, उनका बल्ला खामोश है.

आखिरी ओवर में RR ने जीता मैच

आईपीएल 2023 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की. इस मुकाबले में राजस्थान ने तीन विकेट से गुजरात को एक रोमांचक मुकाबले में मात दी. RR ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में गुजरात ने 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए. डेविड मिलर (46 रन) और शुभमन गिल (45 रन) ने गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन संजू सैमसन की कप्तानी पारी और शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी के दम पर 19.2 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

15 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

21 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

22 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

26 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

27 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

36 minutes ago