खेल

तेरी जीत मेरी जीत: WTC फाइनल में भारत की जगह पक्की करने पर फैंस ने कुछ इस अंदाज में न्यूजीलैंड को कहा- ‘Thank You’

Fans react after NZ beat SL: न्यूजीलैंड ने सोमवार को क्राइस्टचर्च में दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी दी. कीवियों ने मैच की आखिरी गेंद पर रोमांचक अंदाज में सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की. पहले टेस्ट में श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की जीत ने टीम इंडिया को बड़ा फायदा पहुंचाया, क्योंकि उसकी बदौलत भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs SL) में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक तरीके से आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराया. अंतिम दिन 285 के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 70 ओवर में 285/8 का स्कोर बनाकर एक जबरदस्त जीत दर्ज की और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो केन विलियमसन रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में नाबाद शतक लगाया. इस हार के साथ श्रीलंका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की उम्मीदें समाप्त हो गईं.

पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत के बाद फाइनल में भारत की जगह पक्की हो गई. फैंस ने केन विलियमसन और उनकी टीम के अब तक खेले गए सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट मैचों में प्रदर्शन की सराहना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: RRR के ‘नाटू नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, सुनील गावस्कर ने बीच मैदान में किया डांस, देंखे वीडियो

ट्विटर पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन…

न्यूजीलैंड की जीत ने दी भारत को गुड न्यूज

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ श्रीलंका अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौर से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड की इस जीत ने भारत का काम आसान किया. श्रीलंका अगर इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेता है, तब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का टिकट कुछ देर के लिए टल सकता है. लेकिन श्रीलंका की हार ने भारत के लिए फाइनल की राह खोल दी. यानी WTC 2023 के फाइनल में इस साल 7 जून से  ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबला होगा.

WTC प्वाइंट टेबल (2021 – 2023)

-ऑस्ट्रेलिया- 68.52 प्रतिशत अंक, 11 जीत, 3 हार, 4 ड्रॉ
-भारत- 60.29 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 5 हार, 2 ड्रॉ
-साउथ अफ्रीका-  55.56 प्रतिशत अंक, 8 जीत, 6 हार, 1 ड्रॉ
-श्रीलंका- 53.33 प्रतिशत अंक, 5 जीत, 4 हार, 1 ड्रॉ
-इंग्लैंड- 46.97 प्रतिशत अंक, 10 जीत, 8 हार, 4 ड्रॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

9 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

35 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

41 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

42 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

47 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

47 minutes ago