Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, डेविड मिलर हुए मैदान से बाहर

David Miller: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

Davide Miler

डेविड मिलर (फोटो- एक्स)

David Miller: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव के साथ उतरे थे. गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में डेविड मिलर की जगह पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को शामिल किया था. वहीं पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टन की जगह पर जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया था.

मैच से पहले टॉस के समय गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि डेविड मिलर को निगल है, जिसके चलते वह इस मैच का हिस्सा नहीं हो सके हैं, लेकिन उसके बाद कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने मिलर की इंजरी पर अपडेट दिया और बताया कि वह कितने दिन और मैच से दूर रह सकते हैं. मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए टारगेट को हासिल कर लिया और मैच जीत लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital