Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई में वर्ल्ड चैंपियंस के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, वानखेड़े में हुआ टीम इंडिया का भव्य स्वागत

टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे. मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था. इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था.

ICC World Champions

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का भव्य स्वागत (फोटो- IANS)

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है. बारबाडोस की धरती पर साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था. गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई. इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में नई दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे. मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था. इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था, लेकिन साल 2024 में फैंस का क्रेज क्रिकेट को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है.

Team India
वानखेड़े स्टेडियम में डांस करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- IANS)

चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत देखा गया. चाहे दिल्ली हो या मुंबई, तेज बारिश के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. मुंबईचा राजा रोहित शर्मा…, रन मशीन किंग कोहली के लिए जयकारे से पूरा देश गूंज उठा. भारतीय टीम ने ओपन बस परेड की शुरुआत मुंबई के नरीमन पॉइंट से की, जो वानखेड़े स्टेडियम से 1 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके बाद टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश किया, जहां हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान ट्रॉफी को हाथ में उठाकर फैंस की ओर लहराया. रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया.

वानखेड़े में राष्ट्रगान के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ये ट्रॉफी पूरे देश के लिए है. ये एक स्पेशल टीम है और मैं इसका नेतृत्व करने के लिए भाग्यशाली हूं. इस दौरान रोहित के लिए भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था. पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग रोहित शर्मा के लिए खड़े हो गए. हार्दिक पांड्या के लिए भी भीड़ ने हार्दिक, हार्दिक के नारे लगाए.

Virat Kohli

इस दौरान विराट कोहली ने प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह की विशेष तारीफ की. जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था. कोहली ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि बुमराह हमारे लिए खेलते हैं, क्योंकि वे पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं. इसके अलावा विराट कोहली ने रोहित शर्मा के बारे में कहा कि हम 15 साल से एक साथ खेल रहे हैं, पहली बार मैंने उनको इतना भावुक देखा है. रोहित शर्मा और मैं दोनों रो रहे थे, मैं वह दिन कभी नहीं भूलूंगा.

Team India

बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित करते हुए इनाम के तौर पर 125 करोड़ रुपये की राशि दी है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भीड़ के साथ वंदे मातरम का गायन भी किया. इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली का साथ में डांस करना दर्शकों के लिए शानदार अनुभव था. 29 जून 2024 के दिन टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच, टूर्नामेंट या ट्रॉफी नहीं जीती थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों का 11 साल लंबा इंतजार खत्म किया था. भारतीय टीम इससे पहले गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंची थी, जहां दिन में टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें- Team India’s T20 World Cup Victory Parade In Mumbai: वानखेड़े में बोले चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा, मुंबई कभी निराश नहीं करती

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital