खेल

WIPL 2023: 4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें, महिला आईपीएल के लिए लगी बोली ने तोड़ा पुरुष IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Women IPL 2023: तीन आईपीएल टीमों और दो नए प्रवेशकों ने महिला आईपीएल की पांच टीमों को हासिल करने के लिए संयुक्त रूप से करीब 4670 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. भारतीय महिला क्रिकेट ने इस दिन का लंबे समय से इंतजार किया है. बीसीसीआई ने बुधवार 25 जनवरी को लीग की नई 5 फ्रेंचाइजियों का ऐलान कर दिया, जिसमें सबसे ऊंची बोली अहमदाबाद के नाम लगी है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बताया है कि महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है. बता दें, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली रहेंगी.

4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें

-अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
-इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़
-रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
-जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट  PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
-कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स  PVT. LTD, लखनऊ, 757 करोड़

पुरुष IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

साल 2008 में आईपीएल की 8 टीमें (अगले 10 साल के लिए) 723.59 मिलियन डॉलर (करीब 5905 करोड़ भारतीय रुपए) में बिकी थीं. हालांकि, 2008 में एक अमेरिकी डॉलर की भारत रुपए में कीमत करीब 44 रुपए थी. उस हिसाब से 2008 में पुरुष आईपीएल (IPL) की 8 टीमें करीब 3185 करोड़ रुपए में बिकी थीं.

शुरुआती 3 साल में खेले जाएंगे 22 मैच

महिल IPL के 2023 से 2025 का फॉर्मेट तय किया जा चुका है. 2023 से 2025 तक हर साल लीग में 22 मैच खेले जाएंगे. 2026 में टीमों की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 और मैचों की संख्या 22 से बढ़ाकर 34 कर दी जाएगी. टीमों के पास 12 करोड़ की जगह 18 करोड़ का पर्स होगा.

एक टीम होंगी 5 विदेशी खिलाड़ी

एक टीम में 5 विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया जा सकता है. इसमें से 4 टेस्ट खेलने वाले देशों जबकि एक खिलाड़ी एसोसिएट देश का होगा. एसोसिएट देश का खिलाड़ी न होने की स्थिति में 4 विदेशी खिलाड़ी ही टीम में रखे जा सकते हैं. बता दें पुरुष IPL की एक टीम में 4 विदेश खिलाड़ी खेल सकते हैं. इनमें असोसिएट देश के खिलाड़ियों का होना जरूरी नहीं है.

10 करोड़ की प्राइज मनी
5 टीमों के टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे. सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. हर टीम बाकी टीमों से 2-2 मैच खेलेगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जाएगी जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलेगी. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहेगी. विजेता टीम को 6 करोड़, रनर अप को 3 करोड़ जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस तरह प्राइज मनी के रूप में कुल 10 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे.

तीसरी महिला फ्रेंचाइजी T 20 लीग
BCCI द्वारा शुरु की जा रही विमेन IPL इंडिया में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्रांति की तरह है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडिया ऐसा तीसरा देश है जो महिला फ्रेंचाइजी लीग शुरु करने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के विमेंस बिग-बैश 2015 में जबकि इंग्लैंड में 2022 में विमेंस द हंड्रेंड लीग की शुरुआत हुई थी. विमेन IPL की शुरुआत फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

26 seconds ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

8 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

18 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

20 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

30 minutes ago