खेल

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक्शन मोड में कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

IND vs AUS: विराट कोहली (Virat Kohli) एक छोटे ब्रेक के बाद एक बार फिर मैदान में लौट रहे हैं. कई क्रिकेट विशेषज्ञ चाहते थे कि वह 9 फरवरी से नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 बनाम ऑस्ट्रेलिया से पहले एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलें, लेकिन पूर्व कप्तान ने ये विकल्प नहीं चुना. दरअसल विराट कोहली को यह विश्वास है कि वह आसानी से प्रारूप के अनुसार अपने गेम को बदल सकते हैं. इसमें कोई हैरान वाली बात भी नहीं है क्योंकि विराट के पास अनुभन की कमी नहीं है. हालांकि यह भी सच है कि भारत की सफलता काफी हद तक उनकी बल्लेबाजी लाइनअप पर भी निर्भर करेगी. ऋषभ पंत के टेस्ट सीरीज से बाहर होने और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण पहला मैच न खेलने से भारत की बल्लेबाजी को दो बड़े झटके लगे हैं. ये दोनों बल्लेबाज पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे हैं और उनकी कमी काफी महसूस की जाएगी. इसलिए विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की अहमियत दोगुनी हो गई है. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि विराट का बल्ला इन दिनों चल रहा है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी, विराट-पुजारा तैयार

पुजारा और कोहली टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और अगर भारत को जीत हासिल करनी है तो उन्हें इस श्रृंखला में टीम की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर उठाना होगा. कोहली के लिए हाल ही में बांग्लादेश में कठिन समय था, जबकि पुजारा ने 3 साल बाद एक अच्छा शतक लगाया. यह महत्वपूर्ण है कि ये दोनों अच्छा करें क्योंकि वे स्पिन और गति दोनों को टीम में सर्वश्रेष्ठ तरीके से खेलते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: नंबर-1 की गद्दी… ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दांव पर लगी है टीम इंडिया की कई उम्मीदें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले खतरनाक मोड में कोहली

विराट कोहली ने अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वो किस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आगाज से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं.

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st Test: 09 फरवरी, गुरुवार – 13 फरवरी
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

2nd Test: 17 फरवरी, शुक्रवार – 21 फरवरी
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

3rd Test: मार्च 01, बुधवार – मार्च 05
स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

4th Test: 09 मार्च, गुरुवार – 13 मार्च
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

20 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

44 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

51 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

54 minutes ago