खेल

IND vs AUS DAY 1: भारत 109 पर ऑल आउट, जडेजा ने फिर बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन; पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 156/4

IND vs AUS 3rd Test Day 1 Highlights: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल पूरी तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा. केवल टॉस का सिक्का भारत की तरफ रहा बाकी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हर फैसला फ्लॉप रहा. पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह फ्लॉप रही मगर तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने शानदार कमबैक किया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 109 रन पर आउट हो गई है. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब नाबाद हैं.

ऑस्ट्रेलिया को मिली 47 रन की बढ़त

अपनी पहली पारी मेंऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं. पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरून ग्रीन नाबाद हैं. ऑस्ट्रलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा (60) ने बनाए और टीम को एक अच्छी स्थिति तक पहुंचाया.

जडेजा ने फिर बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे सर जडेजा इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं. तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद भारत मुश्किल स्थिति में था मगर जडेजा की कमाल की गेंदबाजी के बाद टीम इंडिया ने इस मैच में कमबैक किया है. पहले दिन भारन ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिराए और ये सभी जडेजा के खाते में आए.

फ्लॉप रहा टॉप टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई अटैक के आगे भारतीय बल्लेबाज लाचार नजर आए. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं. बेशक टॉड मर्फी को 1 विकेट ही मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए ये विकेट सबसे बड़ा था क्योंकि मर्फी ने एक बार फिर सेट होने के बाद विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

भारत की पहली पारी- टॉप-5 बैट्समैन

-रोहित शर्मा- 12
-शुभमन गिल- 21
-चेतेश्वर पुजारा- 1
-विराट कोहली- 22
-रवींद्र जडेजा- 4

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago