Photo- ICC (@ICC)/Twitter
Usman Khawaja Century: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की है. स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 255 रन जोड़ लिए. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (104 नाबाद) और कैमरुन ग्रीन (49 नाबाद) की नाबाद 85 रन की साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन 90 ओवर में 255- 4 रन बना लिए. पहला दिन उस्मान ख्वाजा के नाम रहा. उन्होंने अपने धैर्य, टेंपरामेंट और स्पिन खेलने की क्षमता की बदौलत दिखाया कि वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ एशियाई सरजमीं के बल्लेबाज हैं. कुल मिलाकर यह दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए. वहीं, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया.
एशियाई सरजमीं पर चौथी बार सेंचुरी जड़ी
उस्मान ख्वाजा ने एशियाई सरजमीं पर चौथी बार शतक जड़ा. वो इससे पहले पाकिस्तान, यूएई में शतक जड़ चुके हैं. और अब भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़ दी है. भारत में 13 साल बाद किसी बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सेंचुरी लगाई है.
ये भी पढ़ें: 20 चौके 5 छक्के… Jason Roy का PSL में आया तूफान, शतक जड़कर अकेले 241 का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास
पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. पीएम के स्टेडियम पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी दोनों साथ साथ मैच का लुत्फ़ उठा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ घेंटे तक स्टेडियम में थे.
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव.
AUS: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लायन.
INPUT-IANS
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…