होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Wasim Jaffer-Harbhajan Singh
IND vs AUS Test Series: एक बड़ा मुकाबला. भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा के लिए बीते कुछ महीनों में अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का 9 फरवरी से आगाज हो रहा है. एकतरफ पैट कमिंस की टीम है तो दूसरी ओर रोहित ब्रिगेड इस मौके को पूरी तरह से भुनाने के लिए तैयार है. टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का मुकाबला करने के लिए कंगारू टीम कई पैंतरे अपना रही है.
जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने भी उड़ाया मजाक
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पिथिया को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देखा गया. जाफर ने इसे रिपोस्ट किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीरीज अभी शुरू भी नहीं हुई है और अश्विन पहले ही कंगारू टीम की रातों की नींद खराब कर रहे हैं.जाफर ने लिखा, “पहला टेस्ट पांच दिन दूर है और अश्विन पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में घुस चुके हैं.” जाफर के इस पोस्ट पर हरभजन सिंह ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजे ले लिए.
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (टेस्ट सीरीज शेड्यूल):
पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…