होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पीएम नरेंद्र मोदी
IND vs AUS 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेला जाएगा. ये मुकाबला न केवल इस सीरीज के लिए बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप के लिए भी काफी अहम है. इस मैच पर सबकी निगाहें हैं. इस बीच मैच को रोमांच और बढ़ने वाला है क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज मैच देखने के लिए स्टेडियम में रहेंगे.
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी एल्बनीज टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद रहेंगे. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि वे मैच के दौरान कमेंटरी भी कर सकते हैं. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है. श्रृंखला के पहले दो टेस्ट में भारत का दबदबा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरे टेस्ट में शानदार जीत के साथ वापसी की. तीसरे गेम में जीत से ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट मिल गया, जबकि भारत को अब जीत की जरूरत है अगर वे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं. मैच गुरुवार सुबह 9:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: बीजेपी की छवि की मिट्टी-पलीद करने वाले भाजपाई कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे- अखिलेश ने पूछे सवाल
ऑस्ट्रेलियाई पीएम का बयान
ऑस्ट्रेलियाई PM एल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में एक रेडियो स्टेशन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे ऊपर बहुत प्रेशर है, क्योंकि मैं और प्रधानमंत्री मोदी टॉस कराएंगे. मुझे नहीं पता की हम दोनों में से सिक्का कौन उछालेगा, लेकिन मोदी भारत के PM हैं तो उनके हाथ में ही कमान होगी.
सीरीज में 2-1 से आगे है भारत
चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. अगर भारत अहमदाबाद में खेले जाने वाला यह निर्णायक मुकाबला जीत जाता है तो न केवल सीरीज बल्कि भारत के लिए यह दोहरी खुशी होगी क्योंकि इस मैच को जीतते ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट अपने नाम करेगा. अगर सीरीज 2-2 से बराबर रही तो ऑस्ट्रेलिया 20 साल में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ कराने का कारनामा करेगी. हालांकि टीम इंडिया इस बार कोई गलती नहीं करेगी क्योंकि यहां एक हार से अब भारत की मुश्किलें काफी बढ़ सकती है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…