खेल

IND vs AUS: कब, कहां और कितने बजे शुरू होंगे मैच, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का इतिहास

IND vs AUS series: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा कर रही है. टीम इंडिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ 2023 के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अपनी सीट की पुष्टि करने के लिए भारत के लिए अहम है. बता दें टीम इंडिया फिलहाल इस टेबल में नंबर 2 पर बैठे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नागपुर, धर्मशाला, दिल्ली और अहमदाबाद को वेन्यू के रूप में चुना गया है. टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 9 फरवरी से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, जहां वे अपने पहले मैच के लिए नागपुर जाने से पहले पांच दिन रुकेगी.

सीरीज से पहले भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने वाला है. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अभ्यास में जुट चुकी हैं. इस बीच, टीम ऑस्ट्रेलिया भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को विफल करने के लिए तैयार होने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे भारतीय स्पिनरों के घातक गेंदबाजी आक्रमण से निपटने के लिए बेहतर तैयारी के लिए जम्मू-कश्मीर के मिस्ट्री स्पिनर आबिद मुश्ताक को अपने बेंगलुरु शिविर में आमंत्रित किया है. दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ जंग की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ईशान किशन ने Shubman Gill को लगाया थप्पड़! युजवेंद्र चहल बने चश्मदीद गवाह

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st Test: 09 फरवरी, गुरुवार – 13 फरवरी
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

2nd Test: 17 फरवरी, शुक्रवार – 21 फरवरी
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

3rd Test: मार्च 01, बुधवार – मार्च 05
स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

4th Test: 09 मार्च, गुरुवार – 13 मार्च
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

IND vs AUS वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st ODI: 17 मार्च, शुक्रवार
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
समय: दोपहर 2:00 बजे IST

2nd ODI: 19 मार्च
स्थान: डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
समय: दोपहर 2:00 बजे IST

3rd ODI: 22 मार्च
स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
समय: दोपहर 2:00 बजे IST

IND बनाम AUS टेस्ट सीरीज की पूरी टीम

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली,  केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

नोट: रवींद्र जडेजा का टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करेगा.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

46 minutes ago