Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs NZ Hockey WC: हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई मेजबान भारतीय टीम, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने हराया

टीम इंडिया क्रॉसओवर मैच में हार गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार के साथ ही भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.

Hockey India

Photo- Hockey India (@TheHockeyIndia)/ Twitter

FIH Hockey Men’s World Cup 2023, IND vs NZ: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत का सफर खत्म हो गया है. टीम इंडिया क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार गई. फुलटाइम तक मैच का स्कोर 3-3 से बराबरी पर रहा. जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में भारत को हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली. अब क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा.

घर में ही वर्ल्ड कप से बाहर भारत

भारत ने खेल के शुरुआत में हमलावर रुख अपनाया था और अटैक मोड के साथ बढ़त बनाने में भी सफल रहे थे. लेकिन टूर्नामेंट के पिछले मैचों की तरह एक बार फिर फिनिशिंग टच की नाकामी सामने आई. जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़ा. कीवी टीम बार-बार भारतीय डिफेंस को भेदने में सफल रही. भारत की हार का सबसे बड़ा कारण रहा पेन्लटी के मौके बार-बार गंवाना.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital