मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
मिकी आर्थर (फोटो ट्विटर)
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारत के हाथों मिली करारी हार को पाकिस्तान के डायरेक्टर मिकी ऑर्थर (Mickey Arthur) पचा नहीं पा रहे हैं. मैच में पाक की हार के बाद उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया था. उन्हें इस मैच को आईसीसी का इवेंट के बजाय बीसीसीआई का एक इवेंट बता दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि यह विश्व कप का मैच नहीं, बल्कि भारत बनाम पाकिस्तान की द्विपक्षीय सीरीज का मुकाबला जैसा था. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान फैंस को भारतीय वीजा मिलने में मुश्किलें और मैच के समय पाकिस्तान का म्यूजिक नहीं चलाए जाने जैसी चीजों को आलोचना की थी.
पाकिस्तान के डायरेक्टर के इस बयान के बाद अब ICC ने सख्त रवैया अपनाते हुए अपना जवाब दिया है. इसके अलावा उन्होंने इसके बयान की अब समीक्षा करने की बात कही है.
ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने मिकी ऑर्थर के बयान पर कहा कि जब भी हमारा कोई इवेंट होता है तो कई जगहों पर उसकी आलोचना होती हैं. यह एक आम बात है, लेकिन हम कुछ चीजों को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. विश्व कप 2023 अभी शुरू ही हुआ है. आगे देखते हैं यह आगे किस तरह से चलता है. इसके बाद हम इसका रिव्यू करेंगे और देखेंगे क्या बदलाव किए जा सकते हैं. इसके अलावा और क्या बेहतर कर सकते हैं.
आईसीसी के चेयरमैन ने आगे कहा कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा हम देखेंगे कि इस इवेंट को और कैसे बेहतर कर सकते हैं. अभी हम इसे वैसे ही देख रहे हैं, जैसे यह खेला जा रहा है. अभी तक यह वर्ल्ड कप जिस तरह से खेला जा रहा है उससे हम संतुष्ट हैं. बाकी हम टूर्नामेंट के आखिर तक सब कुछ देखेंगे.
यह भी पढ़ें- World Cup में बांग्लादेश के खिलाफ कितने भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक? इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल
दरअसल पाकिस्तान के हारने के बाद मिकी ऑर्थर ने कहा कि यह एक आईसीसी के इवेंट की जगह बीसीसीआई के इवेंट की तरह लग रहा था. हम इससे निराश हैं कि हमारे समर्थक यहां नहीं हैं. हमारे फैंस को वहां पहुंचने में काफी मुश्किल हुई. हम साफ तौर पर वहां पहुंचना पसंद करते. मुझे लगता है पाक फैंस भी वहां पहुंचते तो भारतीय फैंस को भी खुशी मिलती. इसके अलावा कई चीजें हमारे लिए ठीक नहीं थी. मैच के समय पाक का म्यूजिक नहीं बजा. इससे यह आईसीसी का इवेंट नहीं लग रहा था. हम निराश हैं क्योंकि हम इस मौके के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और न ही सपोर्ट्स के साथ कर पा रहे हैं.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…