Bharat Express DD Free Dish

IND vs PAK: भारतीय फिरकी के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान, पवेलियन लौटी पूरी टीम; अक्षर-कुलदीप-वरुण ने ऐसे दिलाई जीत

T20 World CUP IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया. भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और फिरकी के जाल में आधी टीम पवेलियन लौट गई.

IND vs PAK

T20 World CUP IND vs PAK: रविवार (15 फरवरी) को खेले गए हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और फिरकी के जाल में आधी टीम पवेलियन लौट गई. वहीं इशान किशन की 77 रन की तूफानी पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाकर जीत की नींव रखी. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप A की अंकतालिका में अपना दबदबा बरकरार रखा.

भारतीय फिरकी का कमाल

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट किया, फिर जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब (6) और कप्तान सलमान को चलता कर दिया. दो ओवर में ही पाकिस्तान 13/3 पर सिमट गया.

अक्षर पटेल ने बाबर आजम (5) को बोल्ड कर दबाव बढ़ाया और 6 ओवर में स्कोर 38/4 हो गया. उस्मान खान (44) और शादाब खान (14) ने थोड़ी लड़ाई दिखाई, लेकिन अक्षर, कुलदीप और तिलक वर्मा ने बीच के ओवरों में विकेटों की झड़ी लगा दी. आखिर में वरुण और हार्दिक ने काम पूरा किया और पाकिस्तान 114 रन पर ढेर हो गया. इस जीत के साथ वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया.

भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए. इसके बाद इशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली. पावरप्ले के बाद भारत 52/1 था और इशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) बनाए, लेकिन 9वें ओवर में आउट हो गए.

मध्यक्रम में तिलक (25) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) ने योगदान दिया, जबकि हार्दिक बिना खाता खोले लौटे. आखिरी ओवरों में शिवम दुबे (27) और रिंकू सिंह के 4 गेंदों में 11 रन की बदौलत भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए और पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया.


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कोलंबो में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान 114 रनों पर ढेर हो गया, सुपर 8 में पहुंची टीम इंडिया


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुर यादवमा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदिप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read