Bharat Express DD Free Dish

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं.

Sai Sudharsan

IND vs SL: 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.

साई सुदर्शन को क्या हुआ?

साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी. इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. वह चोट से उबरने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे और बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर चुके थे. श्रीलंका दौरे के लिए सुदर्शन का चयन उनकी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था. हालांकि, वह सीरीज शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो सके. इसी वजह से उन्हें दोनों टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है.

सुदर्शन के बाहर होने के बाद अब टीम मैनेजमेंट के सामने उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देने की चुनौती होगी. चयनकर्ता जल्द ही उनके विकल्प को लेकर फैसला कर सकते

किसे मिलेगा मौका?

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी में बदलाव होना तय है. उनके नहीं होने से टीम के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज का एक विकल्प कम हो गया है. अब टीम मैनेजमेंट को उपलब्ध खिलाड़ियों में से सही खिलाड़ी चुनना होगा.

देवदत्त पडिक्कल टीम में शामिल हैं और उन्हें सुदर्शन की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. हालांकि, टीम के पास कुछ और बल्लेबाजी विकल्प भी मौजूद हैं. ऐसे में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग 11 के लिए फैसला लेना होगा.

15 अगस्त से शुरू होगा टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी ग्राउंड में होगा. यह मैच भी सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: आधी रात ऋषभ पंत का छलका दर्द! CM धामी से मदद मांगते हुए कर दी ये बड़ी मांग


भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read