Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Team India Schedule 2023: क्या भारत का खत्म होगा खिताबी सूखा? जानिए क्या है पूरे साल का शेड्यूल

टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब जीता था. ऐसे में साल 2023 में उसके पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है.

Team India

Team India

Team India Schedule 2023: एक नई उम्मीद के साथ टीम इंडिया नए साल के शेड्यूल के साथ तैयार है. साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त होने वाला है. नए साल के तीसरे दिन से ही टीम इंडिया का एक्शन मोड शुरू हो जाएगा. टीम इंडिया का नए साल में पहला मुकाबला श्रीलंका से होगा. ये सीरीज भारत में खेली जाएगी. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भी भारत दौरे पर आएगी. साथ ही वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत दौरे पर आएगी.

क्या भारत का खत्म होगा खिताबी सूखा?

वैसे तो ये उम्मीद टीम इंडिया से इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप में भी थी. मगर कुछ कारणों के कारण भारत ने ये मौका गंवा दिया. उम्मीद की जा रही है कि अगले साल में टीम इंडिया इस खिताबी सूखे को खत्म करे. भारत ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

श्रीलंका का भारत दौरा (जनवरी में):

पहला टी20 – 3 जनवरी, मुंबई
दूसरा टी20 – 5 जनवरी, पुणे
तीसरा टी20 – 7 जनवरी, राजकोट
पहला वनडे – 10 जनवरी, गुवाहाटी
दूसरा वनडे – 12 जनवरी, कोलकाता
तीसरा वनडे – 15 जनवरी, तिरुवनंतपुरम

ये भी पढ़ें: VIDEO:100वें टेस्ट में 3 साल बाद David Warner ने जड़ा शतक, खुशी से झूम उठा परिवार

न्यूजीलैंड का भारत दौरा (जनवरी-फरवरी):

पहला वनडे- 18 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा वनडे- 21 जनवरी, रायपुर
तीसरा वनडे – 24 जनवरी, इंदौर
पहला टी20- 27 जनवरी, रांची
दूसरा टी20- 29 जनवरी, लखनऊ
तीसरा टी20- 1 फरवरी, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (फरवरी-मार्च):

पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद
पहला वनडे- 17 मार्च, मुंबई
दूसरा वनडे- 19 मार्च, विशाखापत्तनम
तीसरा वनडे- 22 मार्च, चेन्नई

आईपीएल 2023 ( अप्रैल-मई में होने की संभावना)

भारत का वेस्टइंडीज दौरा (जुलाई-अगस्त):
2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच (शेड्यूल जारी नहीं)

एशिया कप (सितंबर):
स्थान और तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (सितंबर):
3 वनडे (स्थल, तारीखों की घोषणा बाकी)

वनडे विश्व कप (10 अक्टूबर- 26 नवंबर):
WC भारत में होगा और 48 मैच खेले जाएंगे (स्थान, तारीखें तय की जानी हैं)

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (नवंबर-दिसंबर):
5 टी20 मुकाबले (स्थान और तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी)

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा (दिसंबर-जनवरी 2024):
2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच (शेड्यूल जारी नहीं)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital