Bharat Express DD Free Dish

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर धोया, 10 साल से अजेय रहने का सिलसिला रखा बरकरार

FIH Hockey World Cup 2026: भारत ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 5-3 से हराया. हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया.

India defeated Pakistan FIH Hockey World Cup.

फोटो क्रेडिट IANS

FIH Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप के पूल D के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से मात दी. नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले गए इस मैच में शुरुआत से ही भारत ने दबदबा बनाए रखा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई और कुल दो बार पाकिस्तान के गोलपोस्ट को भेदा. अभिषेक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए. इस जीत के साथ भारत अगले राउंड में पहुंच गया है.अब इंग्लैंड भी भारत के साथ होगा.

टूर्नामेंट में भारत का सफर

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी. हालांकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार मिली. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला बेहद अहम था. ड्रॉ से भी भारत अगले दौर में जा सकता था लेकिन पाकिस्तान पर जीत से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था और टीम इंडिया ने यही कर दिखाया.

मैच का रोमांचक दूसरा क्वार्टर

पांचवें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई. 11वें मिनट में अभिषेक ने दूसरा गोल किया. दूसरा क्वार्टर सबसे रोमांचक रहा जहां चार मिनट में चार गोल हुए. 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने तीसरा गोल किया लेकिन तुरंत बाद पाकिस्तान ने खाता खोला. 24वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल किया और उसी मिनट पाकिस्तान ने भी दूसरा गोल कर दिया.

हाफ टाइम के बाद का खेल

हाफ टाइम तक भारत 4-2 से आगे रहा. तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर पांचवां गोल किया. चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने तीसरा गोल किया लेकिन भारत ने बढ़त बनाए रखी और आखिरकार 5-3 से जीत हासिल की. पूल D में इंग्लैंड 9 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि भारत 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा. पाकिस्तान और वेल्स 1-1 पॉइंट के साथ बाहर हो गए.

ये भी पढ़ें-क्रिकेट इतिहास की पहली बार नो बॉल किसने फेंकी थी? जानें रोचक तथ्य

पाकिस्तान पर भारत का दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 सालों से अजेय रहने का सिलसिला जारी रखा. फरवरी 2016 में आखिरी बार भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी. तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबले हुए हैं जिनमें भारत ने 18 जीते, 2 ड्रॉ रहे और एक मैच रद्द हुआ.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read