Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India vs Australia 1st T20: भारत ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया, सूर्यकुमार का तूफानी अर्धशतक

India vs Australia 1st T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है.

Ishan and Surya

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव (सोर्स- बीसीसीआई)

India vs Australia 1st T20: वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. गुरुवार को विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला गया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए मैच को दो विकेट से जीत लिया. रिंकु सिंह ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. सूर्यकुमार यादव ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital