होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs AUS Highlights: भारत के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर समेटने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की है. गुरुवार को पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के लिए शानदार रहा. ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा (56) और आर अश्विन (0) नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने एक विकेट लिया. तीसरे सत्र में भारत के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को संभलकर खेला और खराब गेंदों को बाउंड्री का रास्ता दिखाया. इस पिच पर जहां एक ओर भारतीय गेंदबाज असरदार दिख रहे थे. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए.
पहली पारी में 177 पर सिमटे कंगारू; जवाब में टीम इंडिया 77/1
इस बीच, शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित ने चौके-छक्के लगाना जारी रखा और 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन दिन के बचे कुछ ओवरों से पहले टॉड मर्फी ने राहुल (20) को अपना पहला टेस्ट शिकार बनाया. जिससे भारत को 76 रन पर पहला झटका लगा. इसके बाद, दिन का खेल खत्म होने तक रोहित 56 और नाइट वाचमैन आर अश्विन (0) क्रीज पर मौजूद रहे.
इसके पहले, भारत ने सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर भरत को डेब्यू का मौका दिया जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर टॉड मर्फी ने डेब्यू किया. वहीं चोट से उबरने के बाद रवींद्र जडेजा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है. उन्होंने वापसी के बाद पहले ही मैच में 5 शिकार कर ये बता दिया कि भले ही चोट के कारण वह लंबे समय तक ग्राउंड से दूर रहे लेकिन उनकी विकेटों की भूख कम नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 19 साल बाद भारत में सीरीज जीतने की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, टर्निंग ट्रैक पर होगा रोमांचक मुकाबला
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और सिराज.
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड.
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…