खेल

Hockey WC: क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, भारत का हर हाल में जीतना जरूरी

India Vs New Zealand, Hockey World Cup 2023: रविवार को अंतिम-आठ चरण में जगह बनाने के लिए कलिंगा स्टेडियम में चल रहे हॉकी विश्व कप 2023 के क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए भारतीय टीम तैयार है. इस मुकाबले में पहले स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इस खिलाड़ी का टीम से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच भारत का हर हाल में जीतना जरूरी है.

भारत के सामने होगा न्यूजीलैंड

अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत अब हॉकी विश्व कप में रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा ताकि जीतने पर उसे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल सके.

अब तक कैसा रहा टूर्नामेंट में भारत का सफर?

भारत ने ग्रुप मैच में अपना अभियान स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ शुरू किया था, पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के साथ गोलरहित ड्रा खेला था और आखिरी मैच में वेल्स को 4-2 से हराया था. भारत के पूल डी में इंग्लैंड के बराबर सात अंक रहे लेकिन गोल औसत में पिछड़कर वह दूसरे स्थान पर रहा.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा. उसे मलेशिया से 2-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. वे नीदरलैंड्स से भी 0-4 से हारे. न्यूजीलैंड ने पांच गोल किये और आठ खाये. उसकी एक जीत चिली के खिलाफ आयी.

भारत को भी गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उसने तीन मैचों में छह गोल किये. उसने वेल्स के खिलाफ लगातार दबाव में दो मिनट में दो गोल खाये. भारतीय टीम पूल डी में अपराजित रही लेकिन उसका प्रदर्शन स्तर के अनुरूप नहीं था. वर्षों से डिफेंस भारत की एक कमजोर कड़ी रहा है लेकिन आक्रामक और हमलावर शैली की हॉकी खेलकर वह इसकी भरपाई करता रहा है. इस विश्व कप में भारतीय टीम अपना स्कोरिंग टच भूल गयी दिखाई देती है.

भारत का हर हाल में जीतना जरूरी

भारत को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन बातों का ध्यान रखना होगा. लेकिन ऐसा उन्हें मिडफील्डर हार्दिक सिंह के बिना करना होगा जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं जो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच के अंत में लगी थी. हार्दिक भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हैं. हालांकि मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि वेल्स के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन का कारण हार्दिक की अनुपस्थिति नहीं थी. रीड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए कहा कि मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

15 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

19 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

37 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago