Bharat Express DD Free Dish

चेन्नई में टीम इंडिया का धमाका! अभिषेक और हार्दिक के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी जिंदा

India Vs Zimbabwe Chennai Match: चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

India Vs Zimbabwe Chennai Match

India Vs Zimbabwe Chennai Match: चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वहीं, जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

भारतीय टीम ने खड़ा किया 256 रनों का विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. यह इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन (24) और अभिषेक शर्मा ने 48 रनों की तेज शुरुआत दी. इसके बाद ईशान किशन (38) और अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने कुल 30 गेंदों में 55 रन (4 चौके, 4 छक्के) बनाए.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 13 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत में हार्दिक पंड्या (23 गेंद, नाबाद 50 रन) और तिलक वर्मा (16 गेंद, नाबाद 44 रन) ने मात्र 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया.

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का अकेले संघर्ष

257 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज बेनेट ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन (8 चौके, 6 छक्के) बनाए, हालांकि वे अपना शतक पूरा नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें- क्वांटम टेक से AI तक! पीएम मोदी और नेतन्याहू ने तय किया भविष्य का रोडमैप, जानें भारत को इजरायल से क्या-क्या मिला?

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सिकंदर रजा और रयान बर्ल सहित महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने भी एक-एक विकेट लिया. भारत को अब सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read