Bharat Express DD Free Dish

“लड़कियां क्रिकेट नहीं खेल सकतीं?” वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

वर्ल्ड कप जीत के बाद हरमनप्रीत कौर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर लिखा कोट “Cricket is a gentleman’s EVERYONE’S game” लोगों के दिल छू गया.

Women World Cup 2025 Harmanpreet Kaur

Women World Cup 2025: भारत की महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा. हर किसी की जबान पर एक ही बात थी कि ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?’. वहीं वर्ल्ड कप जीत के अगले ही दिन हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने लाखों दिलों को छू लिया.

हरमनप्रीत ने सोश मीडिया पर ट्रॉफी के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया. हालांकि ये पोस्ट पहली नजर में तो एक मामूली ‘विनिंग मोमेंट’ पोस्ट जैसी लगी, लेकिन असली बात उनके टी-शर्ट पर लिखे कोट में थी, उनकी टी-शर्ट पर लिखा था- “Cricket is a gentleman’s EVERYONE’S game.” जिसमें ‘gentleman’s’ शब्द काटा गया था.

टीम की कप्तान के टी-शर्ट पर लिखे इस कोट ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सफर की पूरी कहानी एक बार में ही बयान कर दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)

2017 की हार से 2025 की जीत तक

रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया, तो यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, यह उन पीढ़ियों की जीत थी जिन्होंने इस खेल में अपनी पहचान, जग और सम्मान के लिए जी तोड़ मेहनत की.

इसी मेहनत की गवाह रहीं पूनम राउत, जिन्होंने 2017 के वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 86 रन बनाए थे, लेकिन भारत 9 रनों से हार गया था. वह हार उनके दिल पर गहरी चोट छोड़ गई थी. आज वही पूनम कहती हैं, “इस जीत ने वह घाव भर दिया जो 9 साल से दर्द दे रहा था.”

“लड़कियां क्रिकेट नहीं खेल सकतीं?”

मीडिया से बातचीत में पूनम ने बताया कि बचपन में उन्हें अक्सर लड़के चिढ़ाते थे “तुम क्या कर लोगी? लड़कियां क्रिकेट खेल सकती हैं क्या?”

पूनम ने कहा, “मुझे बहुत बुरा लगता था. मैं गुस्से में थी, लेकिन उस वक्त कुछ कह नहीं पाती थी. आज जब हरमनप्रीत ने ये जीत दिलाई और वो टी-शर्ट पहनी, तो लगा जैसे उन सबके मुंह पर जवाब दे दिया गया.”

राउत ने बताया कि वह और हरमनप्रीत दोनों ने 2009 वर्ल्ड कप में एक साथ डेब्यू किया था. उन्होंने कहा, “हम दोनों की जर्नी लगभग एक जैसी रही. मुझे यकीन है कि हरमन ने भी वही सब झेला होगा जो मैंने झेला. तभी तो उसने लिखा It’s not just a gentleman’s game, it’s everyone’s game.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम; डिनर पर इनवाइट की गई

भारत की महिला टीम ने रचा नया इतिहास

2017 की हार का दर्द भुलाकर अब भारत की महिला टीम ने नया इतिहास रच दिया है. राउत ने कहा, “हरमनप्रीत और इस टीम ने वो कर दिखाया जो हम अधूरा छोड़ गए थे. यह जीत उन तमाम लड़कियों के लिए है जिनके सपनों को कभी ‘ये खेल लड़कियों के लिए नहीं है’ कहकर कुचल दिया गया था. अब ये सोच बदल चुकी है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read