खेल

VIDEO: ‘बिग डॉग’ हैं MS Dhoni! Scott Styris ने ये क्या कह दिया?

Scott Styris reacts to MS Dhoni’s viral video: दो बार के आईपीएल चैंपियन स्कॉट स्टायरिस ने एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान चेपॉक स्टेडियम में एमएस धोनी के वायरल वीडियो पर ऐसा कमेंट किया जिससे वो फैंस के निशाने पर आ गए. आईपीएल आखिरकार 2019 सीज़न के बाद होम एंड अवे फॉर्मेट में वापसी कर रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही चेपॉक में ट्रेनिंग कर रही है. इस दौरान माही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं. धोनी और सीएसके की तैयारियों को देखने के लिए पूरा स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा रहा.

बता दें चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में प्रैक्टिस सेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. इस बीच वीडियो पर एक ऐसा कमेंट आया जिसने फैंस के बीच तापमान बढ़ा दिया. दरअसल, सीएसके की तरफ से आईपीएल खेल चुके स्कॉट स्टायरिस भी एमएस धोनी को लेकर लोगों का दीवानपन देखकर खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने चेन्नई के वीडियो को रीट्वीट करके कमेंट किया. उन्होंने धोनी के लिए लिखा Still the big dog around town.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू, Mumbai Indians ने की नए सीजन में धमाके की तैयारी

यह ‘बिग डॉग’ शब्द ट्विटर यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए स्टायरिस की खूब आलोचना की. ‘बिग डॉग’ शब्द से स्टायरिस एमएस धोनी को चेन्नई में एक विशेष रूप से प्रमुख, महत्वपूर्ण या शक्तिशाली खिलाड़ी बता रहे थे. लेकिन फैंस ने इस शब्द का गलत मतलब समझा. यूजर्स का कहना कि धोनी के लिए कोई ऐसे शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता है. जबकि कुछ फैेंस ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि यहां इस शब्द का मतलब कुछ और है. दरअसल, स्टायरिस का कहने का मतलब है कि धोनी अभी भी चेन्नई में सबसे पावरफुल और सबसे अहम शख्स हैं, मगर उनके इस कमेंट का मतलब फैंस ने गलत समझ लिया.

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, काइले जेमिंसन, निशांत सिंधू, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल

Amit Kumar Jha

Recent Posts

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 minute ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

50 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago