खेल

IND VS AUS: भारत में हावी टीम इंडिया, कमिंस की जगह स्मिथ करेंगे कप्तानी; जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND VS AUS 3rd Test, Day 1: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट लंबे ब्रेक के बाद इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों पक्षों ने दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद नौ दिनों का रेस्ट लिया. जिसे भारत ने छह विकेट से जीतकर श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भी बरकरार रखा. अब बुधवार (1 मार्च) से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भारत की जीत से लगातार दूसरी बार रोहित शर्मा की टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. तीसरा टेस्ट पहले धर्मशाला में होने वाला था, लेकिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम को समय पर तैयार नहीं कर पाने के कारण इसे इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया था.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की कमी खलेगी. पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इंदौर में तीसरे टेस्ट के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे. वहीं बात अगर टीम इंडिया की करे तो रोहित के पास भी कई मौके होंगे. हालांकि उन्हें सबसे पहले यह तय करना होगा कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल के साथ रहना चाहते हैं या शुभमन गिल को शीर्ष पर लाना चाहते हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया है और वह जरा भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है. तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम कमबैक करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

ये भी पढ़ें: UP Budget Session: अखिलेश यादव ने दी सीएम योगी को आर्थिक सलाहकार बदलने की सलाह, बजट पर बीजेपी सरकार को घेरा

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

AUS : स्टीव स्मिथ (C), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।

IND : रोहित शर्मा (C), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago