Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: छक्का, चौका और CSK का ‘पंजा’, रो पड़े फैंस… धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न, देखें फाइनल मैच के बेस्ट-5 मोमेंट्स

CSK, IPL 2023 Winner: आखिरी गेंद पर चौका लगाते ही जडेजा जीत को सेलिब्रेट करते हुए CSK के पवेलियन की ओर दौड़ पड़े.

Chennai Super Kings

Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter

IPL 2023 Final Top 5 best Moment: आईपीएल के 16वें सीजन का यादगार अंत हो चुका है. बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच में धोनी की येलो आर्मी ने टूर्नामेंट में अपना 5वां खिताब हासिल किया. सीएसके की पूरी टीम ने इस जीत को अपने बेस्ट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को डेडिकेट किया. इस जीत के बाद एमएस धोनी की आंखें नम दिखी और उन्होंने जडेजा को अपने गोद में उठाकर जीत का जश्न मनाया. इससे पहले माही का ये अंदाज शायद ही किसी ने देखा हो. दो दिनों तक बारिश ने इस मैच में खलल डाला और मजा खराब किया. लेकिन वो कहते है न ‘अंत भला सो सब भला’., कुछ यही नजारा चेन्नई की जीत के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखा.

दिलचस्प बात ये है कि आखिर तक गुजरात-चेन्नई फैंस की सांसे अटकी रहीं. लास्ट बॉल थ्रिलर मैच में आखिरी गेंद जडेजा ने चौका जड़ा और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस चौके के साथ ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा और चेन्नई के फैंस जश्न में डूब गए.

ये भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद रविंद्र जडेजा ने दौड़कर लगाया अपनी पत्नी को गले, सामने आया इमोशनल वीडियो

देखें फाइनल मैच के बेस्ट-5 मोमेंट्स

 

 

 


धोनी और चेन्नई ने जीता 5वां IPL खिताब

बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने जीटी को 5 रन विकेट से हराया. अब तक के आईपीएल इतिहास में ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. बारिश के कारण इस मैच के नतीजे के लिए फैंस ने दो दिनों से भी ज्यादा का इंतजार किया. इस धमाकेदार जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियं के कप्तान रोहित की बराबरी कर ली है. सीएसके के पास अब आईपीएल की 5 ट्रॉफी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital