Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2024 Auction: आईपीएल की नीलामी में झारखंड के 3 खिलाड़ी बने करोड़पति, 19 साल के कुमार कुशाग्र ने किया कमाल

IPL Auction 2024: झारखंड के बोकारो के 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली ने दिल खोलकर बोली लगाई. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹7.20 करोड़ में खरीदा.

ipl auction 2024

क्रिकेटर सुशांत मिश्रा, कुमार कुशाग्र और रॉबिन मिंज

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

IPL 2024 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मिनी ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ी करोड़पति बने. पहली बार देश के बाहर दुबई में हो रहे ऑक्शन में कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स, रॉबिन मिंज और सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा.

बता दें कि आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार को कोको कोला एरीना दुबई में हुई जहां इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई. झारखंड के बोकारो के 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए दिल्ली ने दिल खोलकर बोली लगाई. 19 साल के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा वहीं युवा अनकैप्ड खिलाड़ी रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने करोड़पति बना दिया.

ipl-2024-auction-top-sold-unsold-players-list-live-updates-2023-12-de2800f66b7bf2dd3f9add245ff93c9e-3x2

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को 20 लाख बेस प्राइज से 2 करोड़ 20 लाख रुपये बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. सुशांत मिश्रा दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत हैं.

यह भी पढ़िए: नीलामी में छाए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स, मिचेल स्टार्क सर्वाधिक 24.75 करोड़, कमिंस 20.50 करोड़ में बिके

झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज के लिए कई टीमों ने बोली लगाई.20 लाख के बेस प्राईज वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को अंत में गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई से लेकर मुंबई ने बोली लगाई थी. रॉबिन मिंज ने झारखंड के गुमला जिले से खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनायी है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital