Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

RCB से माइक हेसन और संजय बांगड़ की छुट्टी, नए हेड कोच का हुआ ऐलान

Royal Challengers Bangalore: पिछले सीजन में भी फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी को निराशा ही हाथ लगी थी.

RCB

माइक हेसन व संजय बांगड़

Royal Challengers Bangalore: आईपीएल (IPL) में अभी तक खिताबी जीत से दूर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जिम्बाब्वे के पूर्व अनुभवी क्रिकेटर एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाया है. इसके साथ ही आरसीबी ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन और मुख्य कोच संजय बांगड़ से अपना नाता तोड़ लिया है. हेसन और बांगड़ का अनुबंध सितंबर तक था लेकिन फ्रेंचाइजी ने इसे बढ़ाया नहीं है. पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि RCB से संजय बांगड़ और हेसन की छुट्टी हो सकती है.

आरसीबी के उपाध्यक्ष और प्रमुख राजेश मेनन ने लंदन में फ्लावर से मुलाकात की जिसके बाद उनके नाम का ऐलान किया गया. पिछले दो सत्र में आईपीएल की लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रहे फ्लावर ने कहा ,‘‘मुझे आरसीबी से जुड़ने का फख्र है.  माइक हेसन और संजय बांगड़ ने काफी मेहनत की है और अब मैं आरसीबी को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश करूंगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फाफ डुप्लेसी के साथ फिर काम करके खुश हूं. हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं और अब इस साझेदारी को बड़ा बनायेंगे.’’

हेसन और बांगड़ ने अपनी रवानगी की पुष्टि करते हुए फ्रेंचाइजी को काम करने का मौका देने के लिये धन्यवाद दिया है. हेसन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘पिछले चार सत्र में तीन में हम प्लेआफ में पहुंचे लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके. सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे. ’’ उन्होंने कहा कि आरसीबी छोड़ने का दुख है लेकिन मैदान के भीतर और बाहर बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का सुनहरा अनुभव रहा है.

ये भी पढ़ें: World Cup 2023 IND Vs Pak: इस तारीख को होगा महामुकाबला, भारत-पाकिस्तान मैच की नई तारीख का हुआ एलान

RCB ने टुकड़ों में किया है अच्छा प्रदर्शन

आरसीबी ने कई आईपीएल के कई सीजन में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है. विराट कोहली की कप्तानी में भी टीम ने कुछ सीजन में बेहतर खेला लेकिन यह पहली खिताबी जीत के लिए काफी नहीं था. पिछले सीजन में भी फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी को निराशा ही हाथ लगी थी. फाफ व कोहली ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कई मौकों पर खराब गेंदबाजी टीम को ले डूबी.

पंजाब किंग्स के साथ भी रह चुके हैं फ्लावर

फ्लावर 12 साल तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भी रहे. वह 2007 में पीटर मूर्स के साथ सहायक कोच बने थे और दो साल बाद मुख्य कोच बने. उनके मुख्य कोच रहते इंग्लैंड की टेस्ट टीम नंबर एक बनी, टी20 विश्व कप 2010 जीता और 2010-11 में आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला जीती. वह आईपीएल में लखनऊ से पहले पंजाब किंग्स के साथ भी रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital