Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2025: हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

IPL 2025 GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और अहम बदलाव.

IPL 2025 GT vs SRH

IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं है. वहीं, गुजरात की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है. ऑलराउंडर करीम जनत आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर जेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), कमिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादट, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी


ये भी पढ़ें- IPL 2025: मुंबई से 100 रन की करारी शिकस्त के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital