IPL 2025: IPL का नया सीजन शुरू होने से पहले ही मैदान से बाहर हलचल तेज हो गई है. प्लेयर रिटेंशन हो चुके हैं और ऑक्शन भी जल्द होने वाला है लेकिन इस बार सबसे बड़ी चर्चा खिलाड़ियों की नहीं बल्कि टीमों की है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बिकने की तैयारी में है. इसे चलाने वाली कंपनी डिएजियो ग्रुप ने फ्रेंचाइजी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
हर्ष गोयनका का दावा
अब इसी बीच एक और टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बिकने का दावा सामने आया है . देश के बड़े उद्योगपति और RPG ग्रुप के मालिक हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सिर्फ RCB ही नहीं बल्कि RR भी बिकने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि दो टीम उपलब्ध हैं और 4-5 संभावित खरीदार हैं. सवाल ये है कि कौन खरीदेगा पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु या फिर USA से कोई निवेशक?
I hear, not one, but two IPL teams are now up for sale- RCB and RR. It seems clear that people want to cash in the rich valuations today. So two teams for sale and 4/5 possible buyers! Who will be the successful buyers- will it be from Pune, Ahmedabad, Mumbai, Bengaluru or USA?
— Harsh Goenka (@hvgoenka) November 27, 2025
राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक
राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक फिलहाल रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले के पास है. इसके अलावा अमेरिका की इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल भी हिस्सेदार है. हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें-कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर जुबानी जंग, सिद्धारमैया और शिवकुमार आमने-सामने
भाई बनाम भाई की टक्कर?
सबसे दिलचस्प सवाल ये है कि क्या हर्ष गोयनका खुद इन टीमों में निवेश करना चाहते हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 36 हजार करोड़ है और वह देश के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. वहीं उनके छोटे भाई संजीव गोयनका पहले से ही IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं. ऐसे में अगर हर्ष गोयनका किसी टीम को खरीदते हैं तो आने वाले सीजन में आईपीएल में दो भाइयों की सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
