आज 1 अप्रैल को IPL 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया है.
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. मैच की पहली ही गेंद पर केएल राहुल पवेलियन लौट गए. इसके बाद नीतीश राणा को 15 रन पर मोहसिन खान ने आउट किया. पावरप्ले में प्रिंस यादव ने कहर बरपाया और लगातार पथुम निसंका (1 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (0 रन) को पवेलियन भेजा. इस तरह दिल्ली का स्कोर 26/4 तक पहुंच गया. फिलहाल समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं.
नटराजन-एनगिडी की घातक गेंदबाजी
वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद एडेन मार्करम 11 रन बनाकर बोल्ड हुए, जबकि आयुष बदोनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और टी. नटराजन ने उन्हें आउट किया. निकोलस पूरन भी 8 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर पवेलियन लौटे. लखनऊ का स्कोर इस समय 65/4 था.
ओपनर मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था. उनके आउट होने के बाद लखनऊ की रनों की रफ्तार थम गई. टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट झटका है.
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कड़ी टक्कर वाले रहे हैं. IPL इतिहास में अब तक 7 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है. इसमें दिल्ली ने चार मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने तीन में जीत हासिल की है.
प्लेइंग-11 की टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया, प्रिंस यादव. इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार. इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी
ये भी पढ़ें: IPL के बाद नहीं मिलेगा आराम! टीम इंडिया की T20I सीरीज का ऐलान, इस टीम के साथ होगा मुकाबला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



