Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs BAN: मीरपुर में क्यों हारी टीम इंडिया? पठान के सवाल पर पाकिस्तानी और भारतीय यूजर्स में छिड़ी जंग!

Irfan Pathan

Photo- Twitter

IND vs BAN: भारत को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 1 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. यह मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया था. जहां भारत ने जीती हुई बाजी गंवा दी. हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी विफल रही, लेकिन केएल राहुल ने टीम को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 187 के टोटल को काफी हद तक डिफेंड कर दिया था. लेकिन अंतिम 10 ओवर में रोहित ब्रिगेड ने सारे किए कराए पर पानी फेर दिया. क्योंकि एक समय बांग्लादेश 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन पर ही था लेकिन 10वें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी ने मेजबान टीम को इस मैच का हीरो बना दिया.

भारत की हार के बाद भारतीय फैंस हैरान

चाहे क्रिकेट फैंस हो, पूर्व खिलाड़ी या क्रिकेट एक्सपर्ट हर कोई भारत की इस हार से हैरान है. ये बात अलग है कि हमेशा बांग्लादेश और भारत का मुकाबला रोमांच की हदों को पार करता है. मगर इस बार बाजी बांग्लादेश ने मारी. इस हार के बाद इरफान पठान का भी कमेंट्स आया जिसमें पाकिस्तानी पत्रकारों ने भी कमेंट्स किए.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: फ्रांस और इंग्लैंड ने मारी क्वार्टर फाइनल में एंट्री, पोलैंड बाहर

हार के बाद पठान और पाकिस्तानी पत्रकारों में हुई भिड़ंत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में बहुत से ट्विटर यूजर्स ने केएल राहुल को हार का जिम्मेदार ठहराया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान पर पाकिस्तान के पत्रकारों ने निशाना साधा. दरअसल, पठान ने टीम इंडिया की हार के बाद ट्विटर पर लिखा, हम यह मैच कैसे हार गए? उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने मजे लेते हुए कई कमेंट्स किए. हालांकि, भारत की तरफ से भी उन्हें करारा जवाब फैंस ने दिया. वहीं एक पाकिस्तानी ने तंज कसते हुए लिखा, ‘पड़ोसियों संडे कैसा रहा?’

बात अगर इस मैच की करे तो बांग्लादेश ने पहले वनडे में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल से सजी भारतीय टीम अपने अभियान की विजयी शुरुआत नहीं कर सकी. भारत को पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, एक समय भारत ने मैच में वापसी की थी, लेकिन अपनी गलतियों की वजह से टीम इंडिया मैच हार गई.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital