Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘एंड्योरेंस स्पोर्ट्स’ पर की चर्चा, कहा-हमारे देश में तेजी से उभर रही है नई खेल संस्कृति

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में ‘एंड्योरेंस स्पोर्ट्स’ पर चर्चा की. पीएम ने इसे ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज बताया है, जिसमें लिमिट की परख होती है

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में ‘एंड्योरेंस स्पोर्ट्स’ पर चर्चा की. पीएम ने इसे ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज बताया है, जिसमें लिमिट की परख होती है

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “आजकल हमारे देश में एंड्योरेंस स्पोर्ट्स की एक नई खेल संस्कृति भी तेजी से उभर रही है. एंड्योरेंस स्पोर्ट्स से मेरा मतलब, ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज से है, जिनमें आपकी लिमिट की परख होती है. कुछ साल पहले तक मैराथन और बाइकेथॉन जैसे खास इवेंट कुछ विशेष लोगों तक ही सीमित थे, लेकिन अब बहुत कुछ बदल चुका है. मुझे बताया गया है कि देशभर में हर महीने 1,500 से ज्यादा एंड्योरेंस स्पोर्ट्स का आयोजन होता है. इन इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए एथलीट दूर-दूर तक जाते हैं.”

एंड्योरेंस स्पोर्ट्स का ही एक उदाहरण है- आयरनमैन ट्रायथलॉन

मन की बात के 128वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, “एंड्योरेंस स्पोर्ट्स का ही एक उदाहरण है- आयरनमैन ट्रायथलॉन. आप कल्पना कीजिए. अगर आपको यह बताया जाए कि आपके पास एक दिन से भी कम समय है और आपको ये तीन काम करने हैं- समंदर में 4 किलोमीटर तक तैरना, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और करीब 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाना, तो आप सोचेंगे कि ये कैसे संभव है? लेकिन फौलादी हौसले वाले लोग इस काम को भी सफलतापूर्वक कर ले जाते हैं. इसलिए इसे ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ कहा जाता है.”

पीएम मोदी ने बताया, “गोवा में हाल ही में ऐसा ही एक आयोजन किया गया. आजकल इस तरह के आयोजनों में भी लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं. ऐसी कई और प्रतियोगिताएं भी हैं, जो हमारे युवा साथियों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रही हैं. आजकल कई लोग ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकल’ जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए साथ आ रहे हैं. ये सब ऐसी चीजें हैं, जिनसे फिटनेस को बढ़ावा मिल रहा है.

प्रधानमंत्री ने विंटर गेम्स को लेकर कहा, “कुछ ही हफ्तों में उत्तराखंड में विंटर गेम्स का आयोजन भी होना है. देशभर के खिलाड़ी, एडवेंचर प्रेमी और खेलों से जुड़े लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं. स्कीइंग हो या स्नो-बोर्डिंग, बर्फ पर होने वाले कई खेलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.”


ये भी पढ़ें: Andre Russel Retires IPL: धाकड़ हिटर ऑलराउंडर आंद्र रसेल ने IPL से लिया संन्यास, अब निभाएंगे पावर कोच की भूमिका


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital