होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Photo- Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)/Twitter
Yashasvi Jaiswal, IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच में इंडियन प्रीमियर लीग का अपना पहला शतक जड़ा. वह शतक जमाने वाले RR के 7वें खिलाड़ी बने. आईपीएल के 1000वें मैच में जायसवाल ने महज 53 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. जायसवाल आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. मुंबई के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने 200 की स्ट्राइक रेट से 62 गेंदों में 8 छक्के और 16 चौके की मदद से 124 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के बदौलत राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ 213 रन का टारगेट सेट किया.
ऑरेंज कैप पर किया कब्जा
21 वर्षीय इस बल्लेबाज ने आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की सूची में संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया. वहीं मौजूदा सीजन में फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़कर अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. बता दें इस खिलाड़ी के नाम 9 मैचों में 428 रन है. इस सीजन ये युवा बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है.
ये भी पढ़ें: Devon Conway, IPL 2023: चेन्नई के ‘रन मशीन’ कॉनवे ने उड़ाई पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां, ठोका सीजन का 5वां अर्धशतक
आईपीएल शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी-
-19 साल, 253 दिन – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009
-20 साल, 218 दिन – ऋषभ पंत (डीसी) बनाम एसआरएच, 2018
-20 वर्ष, 289 दिन – देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी) बनाम आरआर, 2021
-21 वर्ष, 123 दिन – यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम मुंबई इंडियंस, 2023
-22 साल, 151 दिन – संजू सैमसन (डीसी) बनाम आरपीएस, 2017
मुंबई को जीतने के लिए चाहिए 213 रन
आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर MI के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस का लक्ष्य वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना होगा. साथ ही रोहित शर्मा के बर्थडे के मौके पर टीम उन्हें निराश नहीं करना चाहेगी.
बता दें, MI को IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में बढ़ते पाने के लिए एक जीत की सख्त जरूरत है. लेकिन जो टोटल मुंबई के सामने है उसे देखकर लगता नहीं है की MI के लिए जीत आसाना होने वाली है. बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के दम पर 213 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…