Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बारबाडोस में मोहम्मद सिराज ने जीता दिल, लोकल खिलाड़ियों को दिए महंगे गिफ्ट तो वहीं विराट कोहली ने किया यह काम

Mohammed Siraj: वायरल हो रहे वीडियो भारतीय खिलाड़ी लोकल खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहें. वहीं मोहम्द सिराज ने बारबाडोस के खिलाड़ियों ऐसा गिफ्त दिया कि अब वह सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटौर रहे हैं.

india vs West indies

लोकल खिलाड़ियों का भारतीय टीम ने बढ़ाया हौसला (ट्विटर)

India Tour of West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्ट इंडीज के दौरे पर है. 12 जुलाई को टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. इससे पहले भारतीय टीम ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है. टीम अभी बारबाडोस में मौजूद है. सीरीज की शुरुआत से पहले टीम ने आपस में एक फ्रैंडली मैच खेला, जिसमें बारबाडोस के लोकल खिलाड़ियों ने उनकी मदद की. इसके बाद भारतीय टीम ने भी उनका हौसला बढ़ाया, जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय खिलाड़ी लोकल खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथी ही विराट कोहली, रोहित शर्मा उनको टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दिए. वहीं मोहम्मद सिराज ने बारबाडोस के खिलाड़ियों ऐसा गिफ्त दिया कि अब वह सोशल मीडिया पर काफी वाहवाही बटोर रहे हैं.

सिराज ने दिया महंगा गिफ्ट

बारबाडोस के लोकल खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक प्लेयर को अपने जूते और दूसरे खिलाड़ी को बैट गिफ्ट किया है. जिसके बाद सिराज को लोग सोशल मीडिया पर दरियादिल बता रहे हैं. क्योंकि लोगों का मानना है कि खिलाड़ियों का बैट और जूते काफी महंगे होते हैं उसके बाद भी सिराज ने लोकल खिलाड़ियो को इतना महंगा गिफ्ट दिया है. इस दौरान वीडियो में रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ भी दिखे.

यह भी पढ़ें-  4 राज्यों के लिए बीजेपी ने किया चुनाव प्रभारियों का ऐलान, भूपेंद्र यादव को MP और प्रल्हाद जोशी को राजस्थान की जिम्मेदारी

2 टेस्ट, 2 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे

बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वनडे सीरीज का आगाज 27 जुलाई को होगा और फिर 29 जुलाई को दूसरा वनडे खेला जाएगा. वहीं फिर अगस्त से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच त्रिनिदाद में आयोजित होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital