Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mohammed Shami नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया! ताजा रिपोर्ट में हुआ नया खुलासा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस के कारण उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा और टेस्ट फॉर्मेट में वापसी पर सवाल खड़े हो गए हैं. भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी स्थिति पर नजर रखने और 100% फिट होने के बाद ही टीम में शामिल करने की बात कही है.

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)

Mohammed Shami: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर होती दिख रही है और उम्मीद की जा रही थी कि शमी के टीम में जुड़ने से इसे और मजबूती मिलेगी. कयास लगाये जा रहे थे कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं. लेकिन फिटनेस के चलते वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड शमी की फिटनेस को लेकर फिक्रमंद है. हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से शमी के टीम से जुड़ने को लेकर सवाल किया गया था. जिसपर रोहित शर्मा ने कहा था कि मोहम्मद शमी का टीम में स्वागत है. हालांकि, शमी टीम के साथ कब जुड़ेंगे, इसके बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी.

ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार हाल ही में मोहम्मद शमी का एक और फिटनेस टेस्ट हुआ है, जिसमें ये बात सामने आई कि दाएं हाथ का यह गेंदबाज फिलहाल पांच दिवसीय क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है और उनके टीम से जुड़े की संभावनाएं नहीं हैं. इस समय मोहम्मद शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं.  अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या मोहम्मद शमी टेस्ट मैच फॉर्मेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार ओवर की गेंदबाजी करने के बावजूद उनकी घुटने की समस्या पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है.

शमी ने अपना पिछला मुकाबला भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में खेला था. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई, जिससे वे लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. शमी ने बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए मैदान पर वापसी की और फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया.

शमी के प्रदर्शन पर रखी जा रही नजर

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शमी की टीम में वापसी को लेकर जल्दबाजी के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम शमी की फिटनेस को लेकर 100 प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहती है. रोहित ने कहा, “हम यह नहीं चाहते कि शमी जल्दबाजी में टीम में शामिल हों और दबाव महसूस करें. उनकी स्थिति पर पेशेवर तरीके से नजर रखी जा रही है और उनकी राय के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा. शमी के प्रदर्शन पर हर मैच में बारीकी से नजर रखी जा रही है. हालांकि, टीम के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं, और वह जब भी पूरी तरह फिट होंगे, टीम में शामिल हो सकते हैं.”


ये भी पढ़ें- चौथे अंपायर को अपशब्द कहने पर अल्जारी जोसेफ पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना


इस बीच, यह खबर भी सामने आई थी कि रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी. बताया गया कि शमी, रोहित की उस टिप्पणी से नाखुश थे जिसमें कहा गया था कि शमी फिट होने के करीब थे, लेकिन उनके घुटने की नई समस्या सामने आ गई. शमी की फिटनेस और टीम में वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में अभी कुछ समय लग सकता है. वहीं, रोहित ने भी इस बात पर जोर दिया है कि टीम के लिए खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट होना प्राथमिकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital