Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खेल

आईसीसी की नई रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी है. रोहित शर्मा वनडे में नंबर-1 और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं. टी20 बॉलिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर, जबकि टी20 बैटिंग में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं.

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. उनके प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

India vs South Africa T20: भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया. हार्दिक पंड्या ने चोट से वापसी करते हुए 28 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी खेली. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से अफ्रीकी टीम मात्र 74 रन पर ऑल आउट हो गई.

आईपीएल 2026 ऑक्शन की अंतिम खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है. 16 दिसंबर को अबूधाबी में दोपहर 2:30 बजे नीलामी होगी.

World Tennis League: EaseMyTrip वर्ल्ड टेनिस लीग 2025 का ऑफिशियल ट्रैवल पार्टनर बना. पहली बार भारत में होने वाले इस बड़े टेनिस इवेंट के लिए खिलाड़ियों की यात्रा कराने और लॉजिस्टिक्स का जिम्मा लिया.

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को होगी, जिसमें 350 खिलाड़ी भाग लेंगे. इस नीलामी में 18 से 39 साल की उम्र के खिलाड़ी शामिल हैं और कुल 77 स्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की. डीडीए उपाध्यक्ष एन. श्रवण कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया और क्रिकेट मैचों में झड़ौदा, मुखर्जी नगर और सादतपुर ने जीत दर्ज की.

टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. मंगलवार को पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 (India vs South Africa T20) सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. लाल मिट्टी की नई पिच गेंदबाजों को उछाल दे सकती है, जबकि नमी होने पर यह हाई स्कोरिंग मैच भी बन सकता है.

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं. सूर्यकुमार को रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 58 रन चाहिए, जबकि तिलक वर्मा को 121 रन. अब देखने वाली बात है कि कौन पहले इतिहास रचता है.

UP Tourism