Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खेल

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं. रूट ने लॉर्ड्स में अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ा, वह 888 रेटिंग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान उठते हुए आठवीं बार टॉप पर पहुंच गए हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत पर मिली जीत के बावजूद इंग्लैंड को धीमी ओवर गति के कारण नुकसान उठाना पड़ा है. ICC ने टीम पर जुर्माना लगाते हुए डब्ल्यूटीसी के दो अंक काट लिए, जिससे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई.

Happy Birthday Dhanraj Pillay: धनराज पिल्लै के पिता नागालिंगम पिल्लै ग्राउंड्समैन थे. तंगहाली में परिवार का गुजर-बसर हो रहा था. पिता की तनख्वाह इतनी नहीं थी कि परिवार को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवा सकें.

128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है. लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में मुकाबले 12 जुलाई से शुरू होंगे, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी उपस्थित रही.

इलाहाबाद हाई कोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर किसी भी तरह की पुलिस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही विपक्षी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

भारत 170 रनों पर ऑलआउट हो गया और 22 रनों से मैच हार गया. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर (3/55) और कप्तान बेन स्टोक्स (3/48) ने महत्वपूर्ण स्पेल डालकर इस उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में जीत सुनिश्चित की.

टीम इंडिया ने इससे पहले चौथे दिन स्टंप्स तक चार विकेट खो दिए थे. ऐसे में भारतीय टीम 193 रनों के टारगेट के जवाब में पांचवें दिन लंच तक 112 रनों पर ही 8 विकेट गंवा चुकी है.

भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स (Lords) में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके पांचवें दिन भारतीय फैंस को विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से खासा उम्मीदें थीं.

India vs England Live Score: 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल फिर फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले लौट गए. करुण नायर 14 रन, कप्तान गिल 6 रन और आकाश दीप 1 रन बनाकर आउट हो गए.

UP Tourism