Bharat Express DD Free Dish

खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 पदक जीतकर अपना कुल मेडल काउंट 23 पहुंचा दिया. इसके बावजूद गोल्ड मेडल की संख्या कम होने के कारण भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर ही बना हुआ है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए सभी 10 सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत के पास बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का मौका है, जबकि एथलेटिक्स में भी कई पदक मुकाबले आज खेले जाएंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा, तेजस्विन शंकर, यामिनी मौर्य और यशवीर सिंह समेत सभी पदक विजेताओं को बधाई दी. जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा.

CWG 2026 India performance: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता की सराहना की है.

India Test Slip Cordon: अजिंक्य रहाणे के संन्यास के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट का ऐतिहासिक स्लिप कॉर्डन भी इतिहास बन गया. जानिए कैसे रहाणे समेत पूरी चौकड़ी ने भारत को यादगार जीत दिलाईं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सीमा कालीरमन ने महिला डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर का थ्रो कर भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. मेडल जीतने के बाद उन्होंने अपने बच्चे को याद करते हुए भावुक बयान दिया, जबकि भारत की निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 388 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता, लेकिन महज 1 किग्रा से गोल्ड चूक गए. मुकाबले के बाद भावुक लवप्रीत ने देश का धन्यवाद करते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का संकल्प जताया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर कुल पदकों की संख्या 17 कर ली. इसके बावजूद गोल्ड मेडल कम होने की वजह से भारत मेडल टैली में 8वें से 10वें स्थान पर खिसक गया.

Neeraj Chopra Glasgow Commonwealth Games: ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए. उन्होंने 5वां स्थान प्राप्त किया है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कई प्रमुख मेडल दिलाने वाले खेल शामिल नहीं हैं, जिससे मेडल टैली में टीम इंडिया पिछड़ती दिख रही है. अब वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा स्पोर्ट्स पर भारत की टॉप-5 में वापसी की सबसे बड़ी उम्मीद टिकी है.