Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PAK vs SL ODI Series: इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत में श्रीलंकाई टीम, खिलाड़ियों ने बोर्ड से लगाई गुहार, बोले- घर लौटना चाहते हैं

इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती धमाके से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम डरी हुई है. कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पाकिस्तान दौरा रद्द करने की इच्छा प्रकट की है. 2009 के हमले की यादें फिर ताजा हो गई हैं.

PAK vs SL ODI Series

PAK vs SL ODI Series: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार (11 नवंबर) को हुए आत्मघाती हमले ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पूरी तरह से डरा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका के कई खिलाड़ी अब अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं और उन्होंने अपने बोर्ड से दौरा रद्द कर वापस लौटने की इच्छा जताई है.

खबर है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को खिलाड़ियों ने साफ तौर पर बताया है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी की नजदीकी उन्हें असुरक्षित महसूस करा रही है.

बता दें कि रावलपिंडी वही जगह है, जहां फिलहाल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस्लामाबाद में हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से टीम के भीतर डर का माहौल है.

बोर्ड ने कहा– दौरा जारी रहेगा

हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने अभी तक दौरे को रद्द करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं. बोर्ड का मानना है कि सीरीज को तय कार्यक्रम के मुताबिक ही जारी रखना चाहिए. तीन वनडे मैचों के बाद श्रीलंका को जिम्बाब्वे के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेलनी है.

ये भी पढ़ें- India vs South Africa: ऋषभ पंत के साथ कोलकाता टेस्ट खेलेंगे जुरेल, इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर

2009 के हमले की यादें ताजा

इस हादसे ने 2009 के उस खौफनाक पल की याद दिला दी, जब लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकियों ने हमला किया था. उस समय टीम बस गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी, जब रास्ते में फायरिंग हुई थी. इस हमले में टीम के कई खिलाड़ी जैसे अजंता मेंडिस, चमिंडा वास और कप्तान महेला जयवर्धने घायल हो गए थे, जबकि कई पाकिस्तानी पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.

उस घटना के बाद एक दशक से ज्यादा समय तक किसी भी विदेशी टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने की हिम्मत नहीं दिखाई. पाकिस्तान को अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेलने पड़े थे. दिलचस्प बात यह है कि दिसंबर 2019 में श्रीलंका ही पहली टीम थी जिसने इतने सालों बाद पाकिस्तान लौटकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी कराई थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital