Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BCCI vs PCB: ‘हम भारत आना चाहते हैं…,’ एशिया कप 2023 को लेकर PCB चीफ का बड़ा बयान

पीसीबी चीफ रमीज राजा ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान को 2023 में एशिया कप की मेजबानी के अवसर से वंचित किया जाता है तो उनकी क्रिकेट टीम अगले साल भारत में होने वाले वनडे वनडे कप से पीछे हट जाएगी.

BCCI vs PCB

BCCI vs PCB

BCCI vs PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बीसीसीआई पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस लेने की धमकी दे रहा है, अगर पाकिस्तान को मेजबानी के मौके से वंचित किया जाता है. दरअसल, पाकिस्तान में एशिया कप 2023 खेला जाना है. हालांकि,रमिज़ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह दोनों देशों को एक बार फिर एक दूसरे की मेजबानी करते देखना चाहते हैं.

जब से बीसीसीआई सचिव जय शाह ने घोषणा की कि टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और एशिया कप की मेजबानी बदलने की मांग की है. तब से लेकर अब तक ये विवाद जारी है. जिसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच तनाव बढ़ गया. जवाब में, पीसीबी ने ओडीआई विश्व कप को छोड़ने की धमकी दी, जो अगले वर्ष एशिया कप के एक महीने बाद होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN Test:  पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान रोहित शर्मा,  शमी-जडेजा को लेकर भी आई बड़ी अपडेट

रमीज राजा बोले- भारत में भी पाक समर्थक

पीसीबी चीफ रमीज राजा ने दोहराया है कि अगर पाकिस्तान को 2023 में एशिया कप की मेजबानी के अवसर से वंचित किया जाता है तो उनकी क्रिकेट टीम अगले साल भारत में होने वाले वनडे वनडे कप से पीछे हट जाएगी.

शनिवार को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से बात करते हुए राजा ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दी है.
उन्होंने कहा, मैं भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के पक्ष में हूं, मैंने यह आन रिकॉर्ड कहा है. मैं फैंस से प्यार करता हूं, और वे हमें भी पसंद करते हैं. रमीज ने आगे बीसीसीआई के रुख को ‘अनुचित’ बताया.

राजा ने आगे कहा, भारत-पाकिस्तान के बारे में भारत की जो कहानी रही है, उससे प्रशंसक बिल्कुल खुश नहीं हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन के साथ एक बातचीत में, राजा ने बीसीसीआई के रवैये को अनुचित बताते हुए आलोचना की और कहा कि पीसीबी एशिया कप के आयोजन स्थल में बदलाव का विरोध करेगा.

पूर्व क्रिकेटर ने तब कहा था कि वह भारत और पाकिस्तान को क्रिकेट में अपनी प्रतिद्वंद्विता को पुनर्जीवित करना चाहते हैं और द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए एक दूसरे की मेजबानी करना चाहते हैं, लेकिन केवल ‘समान शर्तों’ पर.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital