Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने थपथपाई 14 साल के Vaibhav Suryavanshi की पीठ; राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के बाद वायरल हुई मुलाकात की तस्वीरें

14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने राष्ट्रपति भवन में सम्मान पाकर इतिहास रच दिया. इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वैभव से बातचीत की और उनके शानदार खेल की सराहना की.

PM Modi meets Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Suryavanshi, PM Modi

PM Modi meets Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए 26 दिसंबर की तारीख किसी सपने के सच होने जैसी रही. महज 14 साल की उम्र में दुनिया भर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को जब राष्ट्रपति भवन में ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजा गया, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. लेकिन इस सम्मान समारोह का सबसे यादगार पल तब आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वैभव से मुलाकात की और उनके खेल को लेकर खास बातचीत की.

PM Modi और वैभव की ‘स्पेशल’ मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी प्रधानमंत्री मोदी से मिले, तो दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई. पीएम मोदी ने न सिर्फ वैभव को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया.

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वैभव के चेहरे की मासूमियत और पीएम मोदी का स्नेह साफ झलक रहा है. खेल प्रेमियों के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति और देश के सबसे उभरते हुए खिलाड़ी के बीच का एक दुर्लभ फ्रेम है.

14 साल की उम्र में रिकॉर्ड्स का अंबार

बिहार के मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बहुत छोटी उम्र में वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाते. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 84 गेंदों में 190 रनों की जो आतिशी पारी खेली, उसने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 16 चौके और 15 छक्कों से सजी इस पारी ने उन्हें लिस्ट-A क्रिकेट में शतक जड़ने वाला दुनिया का सबसे युवा खिलाड़ी बना दिया.

कोहली-धोनी को पछाड़कर बने ‘Google के राजा’

वैभव की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. 14 साल के इस बच्चे को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये ‘नन्हा बाहुबली’ कौन है जिसने अंडर-19 एशिया कप से लेकर घरेलू क्रिकेट तक तहलका मचा रखा है.

क्या है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार?

आपको बता दें कि यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कला, संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो. इस साल वैभव सहित 19 बच्चों को इस सम्मान के लिए चुना गया था.

ये भी पढ़ें- समस्तीपुर से राष्ट्रपति भवन तक: 14 साल के ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी का जलवा, राष्ट्रपति ने दिया सर्वोच्च बाल सम्मान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital