खेल

Asian Games 2023: भारत की झोली में गिर रहे मेडल्स, सातवें दिन भी जलवा बरकरार, टेनिस और स्क्वैश में जीता गोल्ड

Asian games day 7: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. अभी तक भारतीय खिलाड़ियों ने 36 पदक भारत को दिलाए हैं. आज एशियन गेम्स का सातवां दिन हैं और शनिवार को भारत ने अपना जलवा कायम रखा है. भारत के पास अब तक 10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 कांस्य पदक आ चुके हैं. टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है. शुरुआती सेट 6-2 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की. उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता है. भारत लगातार इस खेल में 2002 से एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतता आ रहा है.

वहीं भारतीय पुरुष टीम ने स्क्वैश में कमाल कर दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. 2014 के बाद पहली बार भारत ने स्क्वैश में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.

अगर भारत के सांतवे दिन की शुरुआत की बात करें तो सबसे  पहले सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया. सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा. दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे.

मुक्केबाजी में कांस्य पदक पक्का

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं के 54 किलो सेमीफाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया और पदक भी पक्का कर लिया. 19 साल की प्रीति ने तीन बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता हैं और मौजूदा एशियाई चैम्पियन कजाखस्तान की जाइना शेकेरबेकोवा को 4 -1 से हराया. प्रीति ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन उसकी अनुभवी प्रतिद्वंद्वी ने कई बार उसके रक्षण में सेंध मारी. इसके बावजूद प्रीति ने होशियारी दिखाते हुए पहले दौर में 3-2 की बढत बना ली.

यह भी पढ़ें-  World Cup 2023: वार्म-अप मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने दिखाई ताकत, 346 रनों का लक्ष्य बना बौना, रिजवान का शतक गया बेकार

लवनीना ने भी पदक किया पक्का

आखिरी तीन मिनट में दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाये लेकिन सटीक नहीं लगे. कजाखस्तान की खिलाड़ी पर थकान हावी हो गई और प्रीति ने आक्रामकता बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की. प्रीति के बाद लवलीना ने भी आसानी से कोरियाई मुक्केबाज के खिलाफ अपना मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का कर लिया है. प्रीति ने 54 और लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में पदक पक्के किए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago